रणवीर सिंह ने बर्थडे पर शेयर किया फिल्म 83 से अपना पहला लुक, कपिल देव के गेटअप में देखकर हो जाएंगे हैरान !

    रणवीर सिंह को कपिल देव के इस गेटअप में देखकर हो जाएंगे हैरान!

    रणवीर सिंह ने बर्थडे पर शेयर किया फिल्म 83 से अपना पहला लुक, कपिल देव के गेटअप में देखकर हो जाएंगे हैरान !

    रणवीर सिंह का आज बर्थडे है और इस मौके पर उन्होंने उनकी आने वाली फिल्म '83' का लुक शेयर किया है। इस फिल्म में वो लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। उनके इस नए लुक में वो कपिल देव जैसे दिख भी रहे हैं। उनकी आंखों वो लीजेंड क्रिकेटर की झलक भी दिख रही है। फोटो देखकर लग ही नहीं रहा कि ये रणवीर सिंह। उन्होंने तस्वीर से ही लग रहा है कि उन्होंने कपिल देव बनने के लिए कितनी मेहनत की है। और उनको कमाल का गेटअप दिया गया है।

    रणवीर सफेद जर्सी में नजर आ रहे हैं और हाथ से बॉल को उछाला हुआ है। ये बोल उनके चेहरे के आगे आती दिख रही है। रणवीर की इस लुक में मूंछे तो है हीं साथ ही गाल पर हलका सा कट भी लगा है।

    फिल्म '83' की बात करें तो ये 1983 के वर्ल्ड कप मैच पर आधारित है। भारत ने लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। इसमें सिर्फ कपिल देव पर ही फोकस नहीं है बल्कि पूरी टीम और उस दौरान हुए मैच की कहानी दिखाई जाएगी कि किस तरह भारत ने वर्ल्ड कप जीता था।