रणवीर सिंह ने खुद को गिफ्ट की 3 करोड़ की लैम्बरगिनी कार, ड्राइव करते आए नज़र!

    रणवीर सिंह ने खुद को गिफ्ट की 3 करोड़ की लैम्बरगिनी कार

    रणवीर सिंह ने खुद को गिफ्ट की 3 करोड़ की लैम्बरगिनी कार, ड्राइव करते आए नज़र!

    बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने एक नयी कार खरीदी है और वीरवार शाम को रणवीर मुंबई की सड़कों पर इस नयी कार के मज़े लेते नज़र आए। रणवीर ने एक रेड कलर लैम्बर्गिनी युरस खरीदी है। कल शाम में रणवीर बहुत मजेदार मूड में अपनी इस नयी कार को ड्राइव करते नज़र आए, उन्होंने कार के कलर की एक वेलवेट हैट भी पहनी थी। 

    आपको बता दें कि भारत में इस सुपर-स्टाइलिश कार की कीमत 3 करोड़ रूपए के आसपास है और इसे दुनिया की पहली सुपर स्पोर्ट्स यूटिलिटी कार कहा जाता है। अपनी नयी कार की ड्राइव से पहले रणवीर को फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर पर देखा गया था। यहाँ से निकलते हुए रणवीर के साथ हमेशा की तरह एक म्यूजिक प्लेयर था और उन्होंने बहुत मजेदार से सनग्लास पहने हुए थे। वहीँ रणवीर की वाइफ दीपिका पादुकोण को डबिंग स्टूडियो के बाहर देखा गया था। 

    रणवीर और दीपिका के पास इस साल सेलिब्रेट करने के बहुत सारे कारण हैं। जहाँ रणवीर की फिल्म ‘गली बॉय’ को ऑस्कर अवार्ड्स में भारत की एंट्री के रूप एम चुना गया है। वहीँ दीपिका बॉलीवुड की अकेली एक्ट्रेस हैं जिनका नाम बिजनेस ऑफ़ फैशन लिस्ट में आया है। हाल ही में रणवीर और दीपिका सोशल मीडिया पर अपनी मजेदार कमेन्टबाज़ी के लिए चर्चा में थे।