रणवीर सिंह 'नो शेव नवम्बर' से पहले हुए क्लीन शेव, नया लुक देखकर आप भी कहेंगे 'ऐ चिकने'!

    रणवीर सिंह 'नो शेव नवम्बर' से पहले हुए क्लीन शेव

    रणवीर सिंह 'नो शेव नवम्बर' से पहले हुए क्लीन शेव, नया लुक देखकर आप भी कहेंगे 'ऐ चिकने'!

    बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने अपना लुक ऐसा बदला है कि हमें ही नहीं, अपने फैन्स और फॉलोअर्स को भी सरप्राइज कर दिया है। काफी लम्बे समय से ज़बरदस्त मूंछें रखने वाले रणवीर अचानक क्लीनशेव हो गए हैं। बॉलीवुड के एनर्जी भरे इस एक्टर ने No Shave November (नो शेव नवम्बर) से पहले ही क्लीन शेव करके लोगों को हैरान कर दिया है। 

    आपको बता दें कि अपनी आने वाली फिल्म ‘83’ में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और इसके लिए उन्हें कपिल की ही तरह मूंछें रखने की ज़रूरत थी। लेकिन इस लुक से पहले भी रणवीर अधिकतर हल्की दाढ़ी में ही नज़र आते थे। इसी उनका इस तरह क्लीन शेव हो जाना एक सरप्राइज की तरह है। रणवीर ने क्लीन शेव के बाद अपनी पिक्चर इन्स्टाग्राम पर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- ‘ऐ चिकने ???’

    रणवीर के क्लीन शेव  लुक की बात करें तो हो सकता है कि उन्होंने ये लुक करण जोहर की फिल्म ‘तख़्त’ या फिर यशराज फिल्म की ‘जयेश भाई जोरदार’ के लिए रखा हो। अब ये देखना मजेदार होगा कि रणवीर की वाइफ दीपिका पादुकोण इस फोटो पर क्या कमेन्ट करती हैं। आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका दिवाली पर किसी भी दिवाली पार्टी में नहीं नज़र आए थे।