इमोशनल कर देगा रणवीर सिंग की गली बॉय का नया रैप सॉंग 'दूरी' !
रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ के लिए खूब तारीफ बटोर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर हो या सोंग्स लोग रणवीर कमाल की एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। उससे भी बड़ी बात पहली बार रणवीर ने अपनी खुद की फिल्म में रैप सोंग गाये हैं। जिसका एक और गाना ‘दूरी’ रिलीज़ हो गया है।
दूरी रैप सोंग को रणवीर ने खुद गया है। न सिर्फ ये गाना उनके चेहरे के हाव-भाव भी काफी कुछ बोलते नजर आ रहे हैं। साथ ही वो अपने गली बॉय अवतार में बिल्कुल घुस चुके हैं। भाषा हो या चाल सभी में उनका बदला अवतार साफ दिख रहा है।
दूरी गाने की खासियत है कि गरीब वर्ग, रिश्तों की बात करता है। सिर्फ रणवीर की रैप ही नहीं इस गाने के लिरिक्स बेहद कमाल हैं। इस गाने को किसी और ने नहीं बल्कि जावेद अख्तर और दिवाइन ने लिखे हैं। इस गाने में रणवीर के चेहरे का दर्द और स्ट्रगल भरा हुआ है। जो दिल खुश कर देगा।
फिल्म में रणवीर सिंह अलावा आलिया भट्ट और कल्कि कैंकला भी अहम् किरदार निभा रही है। फिल्म जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। जो हमेशा से कुछ अलग करती हैं। साथ ही वो अपने भाई फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ मिल कर फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं।
फिल्म वेलेंटाइन डे यानी 14 फ़रवरी को रिलीज़ हो रही है। देखिये ये गाना-