रणवीर सिंह ने बढ़ाई अपनी फीस, रोहित शेट्टी की सर्कस के लिए चार्ज किए 50 करोड़ रु

    रणवीर सिंह ने फिल्म 'सर्कस' के लिए चार्ज किए 50 करोड़ रु

    रणवीर सिंह ने बढ़ाई अपनी फीस, रोहित शेट्टी की सर्कस के लिए चार्ज किए 50 करोड़ रु

    रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह 'सिंबा' के बाद एक और धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है 'सर्कस'। फिल्म में रणवीर डबल रोल में दिखेंगे। उनके अलावा इसमें पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा नजर आएंगे। अब फिल्म से एक और बड़ा अपडेट सामने आया है।

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर ने अपनी फीस बढ़ा दी है और रोहित शेट्टी की इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। रिपोर्ट में एक सोर्स ने बताया, ''रणवीर सिंह आज के समय में सबसे ज्यादा भरोसेमंद बन गए हैं और उनकी मार्केट वैल्यू हर फिल्म के साथ बढ़ती जा रही है। सर्कस के लिए उन्होंने 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं और आने वाली हर फिल्म के साथ उनकी फीस बढ़ती जाएगी।''

    रणवीर ने ये 50 करोड़ रुपये की फीस 75 दिन के लिए ली है। यानी एक दिन में करीब 66 लाख रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म के बारे में बात करें तो ये फिल्म मुंबई में शूट हो रही है और मार्च तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। फिल्म 60 के दशक पर आधारित है तो ज्यादातर शूट स्टूडियो में हुआ है। रणवीर सर्कस के अलावा वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म 83 और जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले हैं।