रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का 'भरत मिलाप', महीनों बाद एक दूसरे से मिले दोनों

    रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का 'भरत मिलाप', महीनों बाद एक दूसरे से मिले दोनों

    रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का 'भरत मिलाप', महीनों बाद एक दूसरे से मिले दोनों

    रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दोस्ती किसी से छुपी नहीं हैं। पार्टी हो या इवेंट, ये दोनों जहां होते हैं सभी की नज़रें बस इनकी खास दोस्ती पर टिकी रहती है। अब कोरोना काल के बीच लम्बे समय बाद दोनों की मुलाकात हुई जो बेहद खास हो गई।

    बुधवार को रणवीर और अर्जुन लंबे समय बाद मिले। एक दूसरे से मिलने पर जो इन्हें ख़ुशी हुई है वो फोटो में देखा जा सकता है। इस खास भरत मिलाप की तस्वीर रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। तस्वीर में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे रणवीर अर्जुन को किस करते नज़र आ रहे हैं।

    रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का 'भारत मिलाप', महीनों बाद एक दूसरे से मिले दोनों

    बता दें, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रणवीर और अर्जुन कपूर की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। दोनों ने साल 2014 में आई फिल्म ‘गुंडे’ में साथ काम भी किया था। अब दोनों अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। रणवीर आने वाले दिनों में 83, जयेशभाई जोरदार, सर्कस, अन्नियन के हिंदी रीमेक जैसी फिल्मों में नज़र आ सकते हैं। वहीं अर्जुन कपूर को ‘संदीप और पिंकी फरार’ में पसंद करने के बाद उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उम्मीद है आने वाले दिनों में ये जोड़ी एक बार फिर साथ नज़र आये।