रणवीर और रणबीर ने नीतू कपूर के साथ किया पोज़, जयपुर में एक साथ छुट्टियाँ मना रहे हैं दोनों!

    रणवीर और रणबीर ने नीतू कपूर के साथ किया पोज़

    रणवीर और रणबीर ने नीतू कपूर के साथ किया पोज़, जयपुर में एक साथ छुट्टियाँ मना रहे हैं दोनों!

    जयपुर में इस समय बॉलीवुड सेलेब्स का एक ऐसा जमावड़ा लगा हुआ है जिसे कई सालों में एक बार दिखने वाले किसी पूर्ण ग्रहण जैसा कहा जा सकता है। रणबीर कपूर और रणवीर सिंह एक साथ जयपुर में छुट्टियाँ मना रहे हैं। रणबीर की मम्मी नीतू कपूर ने दोनों के साथ एक सेल्फ़ी सोशल मीडिया पर शेयर की। बॉलीवुड के दोनों यंग स्टार उनके साथ पोज मारते हुए बहुत खुश नज़र आ रहे हैं।

    नीतू ने एक फोटो अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ भी शेयर की। बता दें, रणबीर के साथ जहां उनकी गर्लफ्रेंड, आलिया भट्ट हैं, वहीं रणवीर भी अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ हैं। इस ट्रिप पर इनके अलावा, रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर, उनके पति भरत साहनी और बेटी समारा भी हैं। तो वहीं, आलिया के साथ उनकी माँ सोनी राज़दान और बहन शाहीन भट्ट भी हैं। ये पूरी गैंग मंगलवार को एक साथ जयपुर पहुँचीं।

    शाहीन और सोनी ने बोनफायर के वीडियो भी शेयर किए, जिसका मज़ा ये लोग रात में ले रहे थे। जयपुर में इन सभी को साथ देखकर लोग ये अंदाज़ा मारने लगे हैं की शायद ये सभी रणबीर और आलिया की शादी के लिए यहाँ पहुंचे हुए हैं। बता दें, हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा भी था की अगर कोरोना महामारी न आई होती तो अभी तक ये डील ‘सील हो चुकी होती’।