अपना टाइम आएगा...ये रैप सॉंग सुनने के बाद आप भी कहेंगे कि अब सिर्फ रणवीर सिंह का टाइम आया है !

    अपना टाइम आएगा...ये रैप सॉंग सुनने के बाद आप भी कहेंगे कि अब सिर्फ रणवीर सिंह का टाइम आया है !

    फिल्म ‘सिम्बा’ की सफलता के बाद से अब तो बस रणवीर सिंह का ही टाइम चल रहा है। इसलिए तो गली बॉय के रैप सॉंग ‘अपना टाइम आयेगा’ में रणवीर कमाल करते नज़र आ रहे हैं। फिल्म के टीज़र और ट्रेलर में ये रैप सुनने के बाद बेसब्री से इस पुरे गाने का इंतजार किया जा रहा था। और शायद इस रैप सॉंग के इंतजार से पहले हम भी कह रहे थे ‘अपना टाइम आएगा’।

    अपना टाइम आएगा...ये रैप सॉंग सुनने के बाद आप भी कहेंगे कि अब सिर्फ रणवीर सिंह का टाइम आया है !

    रणवीर सिंह के बेहतरीन एक्टर हैं ये तो उन्होंने अपनी फिल्मों से पहले ही साबित कर दिया था। अब इस रैप सॉंग के बाद ये भी जग ज़ाहिर हो गया है कि वो कमाल की आवाज के भी धनि है तभी तो इस पुरे रैप सॉंग को उन्होंने खुद गाया है। अब ये रैप सुनने के बाद बाकी रैपर्स की दूकान न बंद हो जाये।

    अपना टाइम आएगा...ये रैप सॉंग सुनने के बाद आप भी कहेंगे कि अब सिर्फ रणवीर सिंह का टाइम आया है !

    ये गाना फिल्म के मुख्य किरदार के स्ट्रगल को बताता है। जिसे सुनने के बाद आप एक एक शब्द को बहुत ही गहराई से समझ जायेंगे। इस गाने के सभी सीन्स में रणवीर कमाल के लगे हैं। साथ ही कुछ-कुछ जगह नजर आई आलिया भट्ट और कल्कि कैक्लां अच्छी लग रही है।  

    अपना टाइम आएगा...ये रैप सॉंग सुनने के बाद आप भी कहेंगे कि अब सिर्फ रणवीर सिंह का टाइम आया है !

    इस गाने में खुद रणवीर ने रैप की है जिसके शब्द म्यूजिक कंपोजर डूब शर्मा और अंकुर तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म को जोया अख्तर डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रही हैं। वैसे अकेली जोया ही नहीं उनके भाई फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी भी इस फिल्म के प्रोडूसर्स हैं। फिल्म 14 फ़रवरी को रिलीज़ होगी।

    अपना टाइम आएगा...ये रैप सॉंग सुनने के बाद आप भी कहेंगे कि अब सिर्फ रणवीर सिंह का टाइम आया है !

    देखिये इस रैप सॉंग में रणवीर का अनोखा अंदाज -