रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने संजीव कुमार की फिल्म 'अंगूर' के रीमेक के लिए मिलाया हाथ!

    रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने 'अंगूर' रीमेक के लिए मिलाया हाथ!

    रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने संजीव कुमार की फिल्म 'अंगूर' के रीमेक के लिए मिलाया हाथ!

    रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के साथ आने से जनता को ‘सिम्बा’ जैसी धमाकेदार फिल्म देखने को मिली थी और ‘सूर्यवंशी’ में इनकी जोड़ी एक बार फिर कुछ मजेक्ष्दार लेकर तैयार है। और यही वजह है कि जब ये खबर सामने आई कि रणवीर और रोहित अब एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं, वो भी कॉमेडी फिल्म पर तो जनता बहुत खुश थी। अब ये सामने आ रहा है कि ये फिल्म गुलजार साहब की आइकॉनिक फिल्म ‘अंगूर’ का एडाप्टेशन होगी, और संजीव कुमार वाले वाले रोल में रणवीर नज़र आएंगे।

    बॉलीवुड हँगामा को एक सूत्र ने बताया, ‘रोहित काफी समय से अंगूर रीमेक के लिए कोशिश कर रहे हैं और अब ये आखिरकार रणवीर कपूर के संजीव कुमार साहब के किरदार में आने से पूरी होने जा रही है। रोहित ने 2015 में शाहरुख खान को लीड में लेकर अंगूर रीमेक पर काम करने का प्लान किया था, मगर तब बात नहीं बन पाई और दोनों ने दिलवाले पर काम किया। उसके बाद वो गोलमाल अगेन, सिम्बा और सूर्यवंशी में व्यस्त हो गए। कोरोना महामारी से उन्हें वो ब्रेक मिला जिसकी उन्हें बहुत सख्त ज़रूरत थी और इसका इस्तेमाल उन्होने अंगूर के एडाप्टेशन की स्क्रिप्ट को बढ़िया करने में किया।’ 

    सूत्र ने बताया कि रोहित इसे भी बड़े पैमाने पर बनाएँगे और इसमें एक रोहित शेट्टी तड़का होगा जैसे ‘बोल बच्चन’, ‘गोलमाल’ का रीमेक न होकर उसका एक मॉडर्न एडाप्टेशन थी। दर्शकों के लिए ये फिल्म इसलिए भी स्पेशल होगी क्योंकि रणवीर सिंह पहली बार इसमें डबल रोल में दिखेंगे। रोहित ने अंगूर रीमेक का टाइटल अभी तय नहीं किया है, लेकिन इसके बाद वो अजय देवगन के साथ ‘गोलमाल 5’ और फिर उनकी एक और फ्रेंचाईजी ‘सिंघम’ पर काम करेंगे।