सर्कस: रणवीर सिंह ने शेयर किया फ़िल्म में अपना फर्स्ट लुक, रोहित शेट्टी करेंगे डायरेक्टर

    सर्कस: रणवीर सिंह ने शेयर किया फ़िल्म में अपना फर्स्ट लुक

    सर्कस: रणवीर सिंह ने शेयर किया फ़िल्म में अपना फर्स्ट लुक, रोहित शेट्टी करेंगे डायरेक्टर

    रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा है। दोनों ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिम्बा’ बनाई। लंबे समय से ये जोड़ी अपनी फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर भी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों फिल्म के अधिकारिक एलान के बाद अब रणवीर ने इसका फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। फिल्म सिम्बा के दो साल होने पर रणवीर ने ये तस्वीर शेयर की है!

    रणवीर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है-“सर्कस के सेट पर सिम्बा 2 की फिल्डिंग। सिम्बा के दो साल।''

    पहले खबरें थीं कि ये फिल्म 1982 में आई संजीव कुमार और देवेन वर्मा की कॉमेडी फिल्म अंगूर का एडॉप्शन है। लेकिन बाद में बताया गया ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी जो 1967 के एरा पर आधारित होगी जहां को मोबाइल फ़ोन जैसी कोई डिवाइस नहीं थीं।

    बॉलीवुड हंगामा ने अपने सूत्र के हवाले से लिखा था- ‘क्योंकि सर्कस एक कॉमेडी ऑफ एरर्स है, जो फिल्म में दो किरदारों के डबल रोल की वजह से होती है। रोहित और उनकी टीम ने तय किया कि फिल्म एक ऐसे दौर पर बेस्ड हो जहां मोबाइल और कोई भी मॉडर्न डिवाइस न हो। फिल्म के टाइम-फ्रेम पर खूब विचार करने के बाद, उन्होने आखिरकार 1967 को फ़ाइनल किया, जहां ये कहानी तैयार होगी।’ ये फिल्म होगी तो 1967 बेस्ड लेकिन इसमें ऑडियंस को रोहित शेट्टी का कॉमेडी अंदाज़ भी नज़र आयेगा जिसमें रणवीर सिंह नज़र आयेंगे। वहीं बताया गया है कि फिल्म में जैकलीन फर्नाडिस और पूजा हेगड़े होंगी। ये अब तक की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म होने वाली है।