रणवीर सिंह ने कपिल देव का मशहूर 'नटराज शॉट' खेलते हुए शेयर की तस्वीर, दीवाना हुआ इन्टरनेट!

    रणवीर सिंह ने कपिल देव का मशहूर 'नटराज शॉट' खेलते हुए शेयर की तस्वीर

    रणवीर सिंह ने कपिल देव का मशहूर 'नटराज शॉट' खेलते हुए शेयर की तस्वीर, दीवाना हुआ इन्टरनेट!

    रणवीर सिंह ने कुछ दिन पहले अपनी आने वाली फिल्म ’83’ से फर्स्ट लुक शेयर किया था जिसमें वो पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नज़र आ रहे थे। कपिल देव बने रणवीर सिंह को देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि वो इतना ज्यादा कपिल जैसे दिख सकते हैं। हर कोई कपिल देव बने रणवीर सिंह को देखकर हैरान था। अब रणवीर ने ‘83’ से अपना एक और फोटो शेयर किया है जिसमें वो कपिल देव का मशहूर नटराज शॉट खेलते नज़र आ रहे हैं। यहाँ देखिए रणवीर की फोटो:

    और एक बार फिर इन्टरनेट एक बार ये देखकर बावला हुआ जा रहा है कि रणवीर किस कदर कपिल के किरदार में घुस गए है। हर कोई रणवीर का ये शॉट देखकर हैरान है। इ साफ़ नज़र आ रहा है कि रणवीर ने कपिल देव के किरदार में ढलने के लिए काफी मेहनत की है और वो उनके हर सिग्नेचर स्टाइल को परफेक्ट कर रहे हैं। यहाँ देखिए कपिल देव का ओरिजिनल नटराज शॉट:

    आपको बता दें कि 1983 में भारत की पहली क्रिकेट वर्ल्डकप जीत पर बनी ’83’ में रणवीर सिंह के अलावा, चिराग पाटिल, एमी विर्क, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन और जीवा जैसे एक्टर्स नज़र आएँगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं और एक बार फिर रणवीर के साथ नज़र आएंगी।