रणवीर ने मां के बर्थडे पर दीपिका के लिए दी स्पेशल परफॉरमेंस, किया ताबड़तोड़ डांस; देखिए धमाकेदार वीडियोज़

    रणवीर ने मां के बर्थडे पर दीपिका के लिए दी स्पेशल परफॉरमेंस

    रणवीर ने मां के बर्थडे पर दीपिका के लिए दी स्पेशल परफॉरमेंस, किया ताबड़तोड़ डांस; देखिए धमाकेदार वीडियोज़

    बॉलीवुड के पावर बॉम्ब एक्टर रणवीर सिंह के कई वीडियो आज सुबह से इन्टरनेट पर वायरल हुए जा रहे हैं। और इन वीडियोज़ में उनका मस्ती भरा मूड देखने लायक है। दरअसल, हाल ही में रणवीर की मां अंजू भवनानी ने अपना बर्थडे मनाया है और उनकी बर्थडे पार्टी में रणवीर और उनकी एक्टर वाइफ दीपिका पादुकोण नज़र आए। रविवार को दोनों को इस पार्टी में जाते देखा गया था, मगर अब इनके जो वीडियो उस पार्टी से सामने आ रहे हैं वो बहुत मज़ेदार हैं।

    पार्टी के अन्दर से आए इन वीडियोज़ में रणवीर कई सारे गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इनमें से एक वीडियोज़ में वो दीपिका के सामने अपनी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के पॉपुलर गाने- नशे सी चढ़ गयी, पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। ऐसा लगता है इस गाने पर डांस करने के लिए रणवीर ने अपनी जैकेट उतार दी। वो वाइट वेस्ट और जींस में नजर आ रहे हैं।

    ड़े बाल रखे हुए रणवीर ने एक ब्लैक हैट लगा रखी है। जब रणवीर डांस कर रहे हैं तो दीपिका उनके सामने घर के बाकी सदस्यों के साथ बैठी हैं और मुस्कुरा रही हैं। वीडियो में कुछ लोग रणवीर के लिए चीयर करते हुए नज़र आ रहे हैं।