रणवीर सिंह का ये लुक आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, जानिए क्यों वायरल हो रही है तस्वीर !

    रणवीर सिंह का ये लुक आपने पहले कभी नहीं देखा होगा !

    रणवीर सिंह का ये लुक आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, जानिए क्यों वायरल हो रही है तस्वीर !

    वैसे तो बॉलीवुड में सभी एक्ट्रेस का लुक और उनकी ड्रेस सुर्खियां बनतीं हैं। भले ही वो प्रियंका चोपड़ा हों या फिर दीपिका पादुकोण या आलिया भट्ट। लेकिन बॉलीवुड में एक एक्टर ऐसा भी है जो अपनी फिल्मों के साथ अपनी ड्रेसिंग सेंस की वजह से भी चर्चा में बना रहता है। ये और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड का गली बॉय रणवीर सिंह है। रणवीर जहां भी जाते हैं उनके अनोखे और अलग ही लुक में देखा जाता है। भले ही वो किसी प्रीमियर शो में पहुंचें या किसी अवार्ड फंक्शन में।

    हालांकि इस बार सोशल मीडिया पर उनका एक लुक वायरल हो रहा है जिसमें वो लंबे लंबे बालों के साथ नजर आ रहे हैं और अपनी एक फ्रेंड को हग करके बड़ी सी स्माइल कर रहे हैं। ये उनकी कोई पुराने दिनों की फोटो है। आपने उनको इस अंदाज में पहले कभी नहीं देखा हो।

    उनके इस स्टाइल को देखकर आपको क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी याद आ सकते हैं। पहले उनकी हेयरस्टाइल भी कुछ इसी तरह थी। वैसे रणवीर को अलग अलग हेयरस्टाइल का शौक बचपन से ही है। उनका ये शौक उनकी बचपन की फोटो में देखा जा सकता है। दीपिका से भी जब पूछा गया था कि उनको रणवीर की कौन सी चीज सहनी पड़ती है तो उन्होंने उनके ड्रेसिंग सेंस को सहना पड़ता है।