रणवीर सिंह की फिल्म '83' का बन सकता है इंग्लिश वर्जन, मेकर्स कर रहे हैं विचार

    रणवीर सिंह की फिल्म '83' का बन सकता है इंग्लिश वर्जन

    रणवीर सिंह की फिल्म '83' का बन सकता है इंग्लिश वर्जन, मेकर्स कर रहे हैं विचार

    रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। फिल्म 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बेस्ड है जिसमें कपिल देव की कप्तानी में पहली बार भारत वर्ल्ड कप अपने नाम कर पाया था। फिल्म में रणवीर, कपिल देव की भूमिका में हैं। इसके अलावा इस फिल्म में कई और एक्टर्स नज़र आने वाले है। पहले ये फिल्म अप्रैल 2020 को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस और फिर लॉकडाउन की वजह से अभी तक फैंस फिल्म केरिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं। अब खबरें हैं कि फिल्म अप्रैल 2021 यानी गुड फ्राइडे के मौके पर रिलीज़ हो सकती है। वहीं फिल्म से जुड़ी एक और ताज़ा खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दुनिया भर में क्रिकेट और कपिल देव की दीवानगी देखते हुए इसका इंलिश वर्जन भी बनाया जा सकता है।

    बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म  83 का इंग्लिश वर्जन बनाया जा सकता है। 1983 का वर्ल्ड कप अपने आप में बेहद खास पल था। दुनिया भर में क्रिकेट के लिए दीवानगी बढ़ गई थी। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी क्रिकेटरों को खूब पहचान मिली। खासलार कपिल देव की फैन फॉलोइंग विदेशों में काफी है। ऐसे में इसका इंग्लिश वर्जन भी रिलीज़ करना मेकर्स के लिए फायदे का सौदा होगा। फ़िलहाल मेकर्स इस बारे में विचार कर रहे हैं। अगर बात बन गई तो आपको 83 इंग्लिश में भी देखने को मिलेगी।

    कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ’83’ को लेकर पिछले दिनों ऐसी भी खबरें थीं कि मेकर्स इस फिल्म  को OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं। अब ये बात पक्की है कि ये बायोपिक थिएटर पर ही देखने को मिलेगी, रणवीर सिंह 83 में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। 1983 के क्रिकेट वर्ल्डकप मैच को दिखाया जायेगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नज़र आयेंगी।