रणवीर ने शुरू किया रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' पर काम; विक्की ने भी किया शूट का 'शुभारंभ'!

    रणवीर सिंह और विक्की कौशल लॉकडाउन बाद काम पर लौटे

    रणवीर ने शुरू किया रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' पर काम; विक्की ने भी किया शूट का 'शुभारंभ'!

    कोरोना और लॉकडाउन के कारण लगभग 6 महीने तो पूरी तरह से ठप्प रही फिल्म इंडस्ट्री धीरे-धीरे सही, लेकिन लगभग पूरी तरह काम पर लौट आई है। एक तरफ नई फिल्में अनाउंस होनी शुरू हो गई हैं तो वहीं पुरानी अटकी हुई फिल्मों को पूरा करने का काम शुरू हो चुका है। अब रणवीर सिंह और विक्की कौशल लॉकडाउन के बाद सेट्स पर लौट आए हैं। बॉलीवुड के एनर्जी बॉम्ब रणवीर सिंह ने 16 नवंबर से रोहित शेट्टी की नई फिल्म ‘सर्कस’ के लिए शूट शुरू कर दिया है। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित बिना शोर शराबे के मुंबई मे महबूब स्टुडियो में फिल्म का शूट शुरू कर चुके हैं।

    रिपोर्ट में कहा गया कि रोहित और रणवीर, फिल्म में अपने साथ काम कर रहे वरुण शर्मा और पूजा हेगड़े के साथ काफी व्यस्तता में दिन काट रहे हैं। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज़ भी होंगी और रणवीर का डबल रोल होगा। बताया जा रहा है कि रोहित फरवरी 2021 तक फिल्म खत्म कर लेना चाहते हैं और अगले साल सर्दियों तक इसे रिलीज़ करना चाहते हैं। दूसरी तरफ विक्की कौशल ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए बतयाया कि वो सेट्स पर लौट आए हैं।

    अपनी फोटो के कैप्शन में ‘शुभारंभ’ लिखते हुए विक्की आईने के सामने बैठे हुए नज़र आए। दोनों ही सितारों के हाथ में ढेर सारे प्रोजेक्ट्स हैं और जनता इन्हें एक बार फिर स्क्रीन पर देखने का इंतज़ार कर रही है।