IIFA 2019: लंदन के मैडम तुसाद में दीपिका पादुकोण के साथ लगेगा रणवीर सिंह का वैक्स स्टेच्यू!

    IIFA 2019: लंदन के मैडम तुसाद में दीपिका के साथ लगेगा रणवीर का वैक्स स्टेच्यू!

    IIFA 2019: लंदन के मैडम तुसाद में दीपिका पादुकोण के साथ लगेगा रणवीर सिंह का वैक्स स्टेच्यू!

    बुधवार को आईफा अवार्ड 2019 में तमाम सितारों ने शाम को रंगीन बना दिया। इसमें बॉलीवुड का रीयल लाइफ कपल दीपिका और रणवीर भी अलग से छाए रहे। रणवीर सिंह ने पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी जीता। इस मौके पर मैडम तुसाद की तरफ से ऐलान किया गया था कि उनका भी एक वैक्स स्टेच्यू लंदन में लगाया जाएगा, वो भी दीपिका पादुकोण के स्टेच्यू के बगल में।

    इस पर रिस्पॉन्स करते हुए रणवीर ने कहा, ''हस्बैंड और वाइफ, बूम बेबी, मेरा पुतला इंग्लैंड, प्राउड इंडियन। लेकिन कुछ भी हो मेरी पत्नी का स्टेच्यू सबसे ज्यादा सेक्सी है।''

    आईफा में दोनों ही पती पत्नी अपनी अनोखी ड्रेस में पहुंचे थे। रणवीर ने एक अनोखा सा ग्रे शेड का सूट पहना था जिसमें रेड कलर का शाइनिंग कपड़ा अलग से लगा हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने एक छड़ी ले रखी थी और लंबे बूट पहने थे। वहीं दीपिका एक पर्पल कलर के लंबे से गाउन में नजर आईं।

    बता दें कि दीपिका का वैक्स स्टेच्यू इसी साल मार्च में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजिम में लगाया गया था। तब दीपिका और रणवीर लंदन पहुंचे थे। रणवीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और लिखा, ''डीपी 2.0! लेकिन ओरिजनल तो मेरे पास है!''

    बता दें कि दोनों एक साथ फिल्म 83 में नजर आएंगे। वर्ल्ड पर बन रही इस फिल्म में जहां रणवीर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं, वहीं दीपिका फिल्म में भी उनकी पत्नी का रोल कर रही हैं।