रोहित शेट्टी की फिल्म 'अंगूर' के रीमेक में रणवीर सिंह होंगे हीरो, होगी अब तक की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म

    रोहित शेट्टी की फिल्म 'अंगूर' के रीमेक में रणवीर सिंह होंगे हीरो

    रोहित शेट्टी की फिल्म 'अंगूर' के रीमेक में रणवीर सिंह होंगे हीरो, होगी अब तक की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म

    रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा है। दोनों ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिम्बा’ बनाई। अब रणवीर, रोहित की फिल्म ‘सूर्यवंशी में कैमियो भी करते नज़र आयेंगे। लेकिन अब क और बड़ी खबर सामने आ रही है। इस एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी ने एक और बड़ी कॉमेडी फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। ख़बरों की माने तो 1982 में आई संजीव कुमार और देवेन वर्मा की फिल्म अंगूर के एडॉप्शन में रणवीर नज़र आ सकते हैं। खास बात ये है कि फिल्म में रणवीर डबल रोल में होंगे।

    रोहित शेट्टी साल 2015 से इस फिल्म का विचार कर रहे हैं। इस रीमेक के लिए पहले उन्होंने शाहरुख़ खान को कास्ट करने का प्लान किया था लेकिन बात नहीं बनी। अब ये पक्का मना जा रहा है कि रोहित शेट्टी की इस मेगा बजट कॉमेडी फिल्म के हीरो रणवीर सिंह हो होंगे। हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में संजीव कुमार का रोल रणवीर सिंह निभाएंगे।

    रोहित शेट्टी की फिल्म 'अंगूर' के रीमेक में रणवीर सिंह होंगे हीरो, होगी अब तक की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म

    बता दें, 1982 में रिलीज़ हुई फिल्म अंगूर में संजीव कुमार और देवेन वर्मा डबल रोल में थे। इस फिल्म का डायरेक्शन गुलज़ार ने किया था। ये हिंदी कॉमेडी फिल्मों की सबसे शानदार फिल्मों में गिनी जाती है। अब इसका रीमेक देखना मज़ेदार होगा। बताया जा रहा है ये फिल्म 'अंगूर' का मॉडर्न वर्जन होगी। इस फिल्म को रोहित शेट्टी की अभी तक की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म मना जा रहा है।