‘सूरमा’ में रणवीर सिंह को लेने पर हुआ था विचार, संदीप सिंह ने बताया बायोपिक में दिलजीत दोसांझ को क्यों चुना!

    ‘सूरमा’ में रणवीर सिंह को लेने पर हुआ था विचार

    ‘सूरमा’ में रणवीर सिंह को लेने पर हुआ था विचार, संदीप सिंह ने बताया बायोपिक में दिलजीत दोसांझ को क्यों चुना!

    भारत के पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह ने एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि उनकी बायोपिक ‘सूरमा’ में दिलजीत दोसांझ की जगह स्टार रणवीर सिंह को लेने पर भी विचार किया गया था। इस समय हरियाणा सरकार में खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि रणवीर के नाम पर विचार तो किया गया था, मगर उन्हें ये चॉइस पसंद नहीं आई थी।

    इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू में संदीप ने इसका कारण बताते हुए कहा, “बिल्कुल, रणवीर सिंह को दिलजीत दोसांझ की जगह बतौर लीड एक्टर लेने पर विचार किया गया था। हालांकि, वो मेरी पहली पसंद नहीं थे। एक सिख के तौर पर उनका लुक सभी को पसंद आया था, और उन्हें लगा था कि ‘सूरमा’ के लिए वो बढ़िया रहेंगे। मैं हमेशा चाहता था कि फिल्म में जो मेरा किरदार निभाए वो असली सिख लगे। इसका मज़ाक नहीं बनना चाहिए क्योंकि मेरी ज़िन्दगी में संघर्ष भरे रहे हैं, और स्क्रीन पर इसके साथ न्याय होना चाहिए। दिलजीत दोसांझ ने बिल्कुल यही किया”।

    ‘सूरमा’ में रणवीर सिंह को लेने पर हुआ था विचार, संदीप सिंह ने बताया बायोपिक में दिलजीत दोसांझ को क्यों चुना!

    संदीप ने अपनी कहानी को स्क्रीन पर उतारने के लिए दिलजीत, फिल्म की एक्ट्रेस तापसी और डायरेक्टर शाद अली का शुक्रिया भी किया। पिछले साल ‘फ्लिकर सिंह’ के नाम से विख्यात संदीप ने बताया था कि ‘सूरमा’ का सीक्वल भी बनेगा जिसमें उनकी राजनीतिक यात्रा दिखाई जाएगी। इसका नाम ‘सिंह सूरमा’ होगा।