रणवीर ने बेहद प्यारे अंदाज़ में दीपिका को किया बर्थडे विश; कहा- मेरी जान, मेरी ज़िंदगी, मेरी गुड़िया!

    रणवीर ने बेहद प्यारे अंदाज़ में दीपिका को किया बर्थडे विश

    रणवीर ने बेहद प्यारे अंदाज़ में दीपिका को किया बर्थडे विश; कहा- मेरी जान, मेरी ज़िंदगी, मेरी गुड़िया!

    बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाने वालीं दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर पूरे बॉलीवुड ने उन्हें दिल खोलकर शुभकामनाएँ दीं। लेकिन अपने पार्टनर की बर्थडे विश तो सभी के लिए स्पेशल होती है। दीपिका के पति, एक्टर रणवीर सिंह ने उन्हें बहुत स्पेशल अंदाज़ में बर्थडे विश किया। रणवीर ने दीपिका के बचपन की एक फोटो पोस्ट की जिसमें वो बहुत क्यूट लग रही हैं और कैप्शन में लिखा, ‘मेरी जान, मेरी ज़िंदगी, मेरी गुड़िया। हैप्पी बर्थडे!’

    मंगलवार शाम को रणवीर की शेयर की गई इस फोटो में दीपिका एक साल के करीब की हैं और उन्होने क्रीम कलर का स्वेटर पहना है। दीपिका और रणवीर मुंबई में मीडिया के साथ केक काटते भी नज़र आए। पपराजी के शेयर किए फोटोज में जहां दीपिका और रणवीर दोनों ब्लैक कलर में ट्विन कर रहे हैं और दोनों ने मास्क लगा रखा है।

    रणवीर ने दीपिका के साथ अपने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो भी पोस्ट की जो शायद केक-कटिंग के समय की है।

    बता दें, कि रणवीर और दीपिका कुछ समय पहले राजस्थान के रणथंभौर में एक साथ छुट्टियाँ मनाने गए हुए थे, जहां इनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी देखा गया था। ये धांसू कपल अब कबीर खान की फिल्म ‘83’ में एक साथ स्क्रीन पर नज़र आएगा।