रणवीर शौरी को 8 घंटे के लिए पुलिस ने किया डिटेन, हाउस-हेल्प को नहीं दी प्रेग्नेंट वाइफ से मिलने की इजाज़त!

    रणवीर शौरी को 8 घंटे के लिए पुलिस ने किया डिटेन

    रणवीर शौरी को 8 घंटे के लिए पुलिस ने किया डिटेन, हाउस-हेल्प को नहीं दी प्रेग्नेंट वाइफ से मिलने की इजाज़त!

    बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने बुधवार को बताया कि मुंबई पुलिस ने 8 घंटे के लिए उन्हें डिटेन किया, उनकी कार भी ज़ब्त की और उनके ‘मासूम’ हाउस-हेल्प के खिलाफ FIR भी दर्ज की। रणवीर ने ट्वीट करते हुए इस पूरी घटना की डिटेल शेयर की। पूरा मामला कुछ इस तरह है कि, रणवीर अपने हाउस-हेल्प को हॉस्पिटल पहुंचाना चाहते थे, जहाँ उसकी पत्नी की डिलीवरी हुई थी। हालांकि एक पुलिसवाले ने उन्हें नहीं जाने दिया, बल्कि उनके हाउस-हेल्प पर एक FIR भी की और उनकी कार भी ज़ब्त की। रणवीर थाने में बैठकर सारी घटना के बारे में में ट्वीट करते रहे और उन्होंने उस पुलिस वाए पर आरोप लगाया कि वो उनके नाम पर कुछ देर का फेम बटोर रहा है।

    ट्वीट में रणवीर ने बताया कि लगभग 8 घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया, उनकी कार भी छोड़ दी गई और उनके ड्राईवर पर FIR भी नहीं हुई। हालांकि उनके हाउस-हेल्प को हॉस्पिटल जाने की इजाज़त नहीं दी गई। रणवीर ने बताया, ‘उन्होंने (पुलिसवाले ने) कहा कि पत्नी और डॉक्टर बच्चे को संभाल लेते। मैंने उन्हें बताया कि बिना बच्चे के पिटा के हॉस्पिटल वाले पेपर-वर्क नहीं पूरा होने दे रहे थे, मगर वो सुन ही नहीं रहे।’ रणवीर को मुंबई पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल और आदित्य ठाकरे से भी ट्विटर पर मदद मिली।