कुछ ऐसी हो सकती है शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' की कहानी !

    ऐसी हो सकती है शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' की कहानी !

    कुछ ऐसी हो सकती है शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' की कहानी !

    फिल्म ‘कबीर सिंह’ के टीज़र में शाहिद कपूर का भयंकर धांसू अवतार बहुत पॉपुलर हो रहा है। टीज़र देखने वाले हर बन्दे का कहना है कि फिल्म तो हिट ही होने वाली है।

    वैसे तो ये बात लगभग सभी को पता है, लेकिन जिन्हें नहीं पता उनकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘कबीर सिंह’, तेलुगु के सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक है। 

    ‘अर्जुन रेड्डी’ साउथ की उन फिल्मों में से है, जिसे पूरे भारत में देखा गया है। ‘अर्जुन रेड्डी’ देखने वाले लोग बहुत दिल से इसके हिंदी रीमेक की दुआ करते थे। अब सवाल ये है कि इस फिल्म की कहानी में ऐसा भी क्या है, जो इतना मजेदार है ?

    इस सवाल का जवाब भी हमारे ही पास है। अब अगर फिल्म रीमेक है, तो कहानी तो ऑरिजिनल वाली ही रहेगी न ! आपको बताते हैं वो कहानी, जिसपर ‘कबीर सिंह’ की पूरी कहानी बेस्ड है: 


    फिल्म की कहानी शुरू होती है एक मेडिकल कॉलेज से, जहां कबीर सिंह एक ब्रिलियंट और टॉपर लड़का है। लेकिन उसका गुस्सा बहुत विस्फोटक है। ऊपर से अथॉरिटी किस चिड़िया का नाम है, ये अर्जुन को रत्ती भर भी नहीं पता। इसीलिए पूरे कॉलेज कैंपस में लोग उससे खौफ खाते हैं। गुस्से और लोगों को तंग करने की वजह अर्जुन कॉलेज छोड़ने से बस एक कदम ही दूर बचा है।

    अर्जुन की नज़र, कॉलेज के फर्स्ट ईयर में नयी आई स्टूडेंट, प्रीति शेट्टी पर पड़ती है। और अर्जुन को प्रीति से प्यार हो जाता है। बस, लौंडा और उसके दोस्त पूरे कैंपस में ये खबर छपवा देते हैं कि प्रीति के आसपास कोई नहीं दिखना चाहिए। वो सिर्फ अर्जुन की है। वो अलग बात है कि प्रीति को भी अर्जुन से डर ही लगता है, मगर फिर धीरे-धीरे उसे भी अर्जुन से प्यार हो ही जाता है।

    इसी बीच अर्जुन को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए मसूरी जाना पड़ता है। अर्जुन और प्रीति के बीच दूरी तो आती है, लेकिन इससे उनका रिश्ता और मज़बूत ही हो जाता है। एक दिन मसूरी से वापिस लौटकर अर्जुन प्रीति से मिलने उसके घर जाता है, जहां प्रीति के पापा उन्हें किस करते हुए देख लेते हैं। उनका गुस्सा सीधा आसमान पर पहुंच जाता है क्योंकि अर्जुन की जाति भी अलग है।

    बात हाथापाई तक पहुंच जाती है और अर्जुन को प्रीति के घर से निकाल दिया जाता है। लेकिन इसके बाद कुछ वक़्त तक दोनों अपने-अपने घर पर, एक-दूसरे के लिए जगह बनाने में लगे रहते हैं। एक दिन प्रीति के घर फिर बात बढ़ जाती है और अर्जुन उसे फैसला लेने के लिए 6 घंटे का वक़्त देकर लौट आता है। प्रीति के घरवाले उसका फ़ोन छीन लेते हैं और वो अर्जुन से कॉन्टैक्ट नहीं कर पाती। 

    लेकिन मौका देखकर सीधा अर्जुन के घर पहुँचती है, जहाँ अर्जुन उसे शराब और कोकीन के नशे में धुत, बेहोश मिलता है। गुस्से में आकर प्रीति अपने पापा को बोल देती है कि वो कहीं भी शादी करने के लिए तैयार है। प्रीति की शादी के बाद अर्जुन की दुनिया पूरी तरह बदल जाती है। हाल ये है कि शराब-गांजा-ड्रग्स के भरोसे तो उसकी सांस चलती है, आंख खुलती है।

    नशे की हालत में अर्जुन, एक ऑपरेशन के बीच में ही, ऑपरेशन थिएटर में ही बेहोश हो जाता है। जांच में अर्जुन के खून में कोकीन मिलती है, इससे उसकी नौकरी भी चली जाती और मेडिकल लाइसेंस भी छिन जाता है। इसके अगले दिन अर्जुन की दादी का देहांत हो जाता है। दादी के अंतिम संस्कार पर, सालों बाद, अर्जुन की बात अपने पापा से होती है।

    इससे अर्जुन को अपनी दिक्कतों से लड़ने में मदद मिलती है। अर्जुन नशे छोड़कर, छुट्टियों पर विदेश चला जाता है। वापिस आने पर एक पार्क में वो प्रीति को प्रेगनेंसी की हालत में देखता है।

    प्रीति से बात करने पर उसे पता चलता है कि उसने शादी के कुछ ही दिन बाद अपने पति को छोड़ दिया था और ये बच्चा असल में अर्जुन का बच्चा है। इसके बाद दोनों प्रेमी फिर से एक हो जाते हैं।