जानिए कैसा है बॉलीवुड के इन स्टार्स का अपने सौतेले भाई-बहन से रिश्ता !

    जानिए कैसा है बॉलीवुड के इन स्टार्स का अपने सौतेले भाई-बहन से रिश्ता !

    भाई-बहन का रिश्ता सबसे प्यारा होता है। यही वो रिश्ता है जिसमें पल भर में लड़ाई और पल में प्यार होता है। आज हम बॉलीवुड के इन्हीं भाई-बहन के बारे में बताने वाले हैं। आप बॉलीवुड स्टार्स के भाई बहन जो तो जानते ही होंगे। लेकिन क्या आप इन स्टार्स के सौतेले भाई-बहन के बारे में जानते हो।

    चलिए हम आपको बताते हैं बॉलीवुड सितारों के सौतेले भाई-बहन और उनसे उनके रिश्ते का सच- 

    अर्जुन – जाह्नवी और ख़ुशी कपूर

    अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना सूरी के बेटे हैं, वहीं जाह्नवी और ख़ुशी श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी है। अर्जुन पहले भी कई बार अपनी सौतेली माँ और सौतेली बहनों से रिश्ते के बारे में बता चुके हैं। अर्जुन के मुताबिक श्रीदेवी और उनकी दोनों सौतेली बहने उनके पिता की बीवी बच्चे हैं जिनसे उनका कोई रिश्ता नहीं है। इन भाई-बहनों के बीच रिश्ता न के बराबर है।

    जानिए कैसा है बॉलीवुड के इन स्टार्स का अपने सौतेले भाई-बहन से रिश्ता !

    आलिया और पूजा भट्ट

    आलिया और पूजा भट्ट दोनों ही सौतेली बहने हैं। आलिया महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं और पूजा महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट की। आलिया और पूजा में 21 साल का फर्क है। लेकिन दोनों के प्यार के बीच उम्र का फर्क पता नहीं चलता। पूजा और आलिया को अक्सर साथ में भी देखा जाता है।

    जानिए कैसा है बॉलीवुड के इन स्टार्स का अपने सौतेले भाई-बहन से रिश्ता !

    सारा अली खान और तैमूर

    सैफ अली खान की बेटी सारा और उनके दूसरे बेटे तैमूर के बीच 23 साल का फर्क है।सार सैफ की पहली पत्नी अमृता की बेटी हैं तो वहीं तैमूर करीना और सैफ के नवाब हैं। लेकिन सारा तैमूर को बहुत प्यार करती हैं और उनका बहुत ख्याल रखती हैं। करीना और सारा के रिश्ते भी बहुत अच्छे हैं।

    जानिए कैसा है बॉलीवुड के इन स्टार्स का अपने सौतेले भाई-बहन से रिश्ता !

    शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

    शहिद एक्टर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर के बाद राजेश खट्टर से शादी कर ली, और इन दोनों का बेटा ईशान खट्टर है। शाहिद और ईशान के बीच काफी प्यार है। शाहिद ईशान के बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए भी ईशान की काफी मदद कर रहे हैं।

    जानिए कैसा है बॉलीवुड के इन स्टार्स का अपने सौतेले भाई-बहन से रिश्ता !

    सनी, बॉबी, ऐशा और अहाना देओल

    धर्मेन्द्र के दोनों परिवार हमेशा से रहस्यमय रहे हैं। इन दोनों परिवार की असलियत और रिश्तों के बीच की सच्चाई कभी सामने नहीं आई। ये भी कभी पता नहीं चल पाया कि सनी के अपनी दोनों सौतेली बहनों के साथ कैसे रिश्ते हैं। हालाँकि सनी और बॉबी देओल में से कोई भी अपनी दोनों बहनों की शादी में नज़र नहीं आये।

    जानिए कैसा है बॉलीवुड के इन स्टार्स का अपने सौतेले भाई-बहन से रिश्ता !

    जुनैद, ईरा और आज़ाद खान

    जुनैद और ईरा आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के बच्चे हैं। दोनों अपनी मां के साथ रहते हैं। आमिर ने दूसरी शादी किरन राव से की। आमिर और किरन का एक बेटा आजाद है। जुनैद और ईरा अपने छोटे भाई आजाद से बहुत प्यार करते हैं। दोनों की उम्र में काफी अंतर भी है।

    जानिए कैसा है बॉलीवुड के इन स्टार्स का अपने सौतेले भाई-बहन से रिश्ता !

    आर्य और प्रतीक बब्बर

    बॉलीवुड एक्टर और राजनेता राजबब्बर के दो बेटे हैं आर्य और प्रतीक बब्बर। प्रतीक राज बब्बर की दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल के बेटे हैं। जिनके जन्म के बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। प्रतीक अपनी नानी के साथ रहे हैं लेकिन वो अपने पिता और सौतेले भाई के साथ भी देखे जाते हैं। दोनों सौतेले भाइयों में बेहद प्यार है। 

    जानिए कैसा है बॉलीवुड के इन स्टार्स का अपने सौतेले भाई-बहन से रिश्ता !

    त्रिशाला, शहरान और इकरा

    दत्त संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की एक बेटी त्रिशाला बाहर देश में रहती हैं। लेकिन अपनी सौतेली माँ और और अपने सौतेले भाई-बहन से उनका रिश्ता बहुत अच्छा है। सोनों बच्चे और त्रिशाला की उम्र में 20 साल से ज़्यादा का फर्क है।

    जानिए कैसा है बॉलीवुड के इन स्टार्स का अपने सौतेले भाई-बहन से रिश्ता !