कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, घर पर हुआ ग्रैंड स्वागत-वीडियो

    रेमो डिसूजा को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, घर पर हुआ ग्रैंड स्वागत-वीडियो

    कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, घर पर हुआ ग्रैंड स्वागत-वीडियो

    बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को पिछले शुक्रवार को हार्ट अटैक के बाद मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हफ्ता भर हॉस्पिटल में इलाज करवाने के बाद अब रेमो स्वस्थ होकर घर वापस लौटें हैं जहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। रेमो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रेमो वेलकम होम लिखे बलूंस के बीच नज़र आ रहे हैं।

    इस वीडियो को शेयर करते हुए रेमो ने अपने सभी फैंस का शुक्रियादा किया है। रेमो ने लिखा-"सारे प्यार, प्रार्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, मैं वापस आ गया हूं।" ये ग्रैंड वेलकम उन्हें उनके बच्चों और परिवार से मिला। रेमो की वापसी पर श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलिब्रिटीज ने ख़ुशी जताई है।

    पिछले हफ्ते हार्ट अटैक के बाद रेमो को कोकिलाबेन के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट किया गया था। कुछ दिन ICU में रहने के बाद उन्हें दूसरे रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। रेमो की हेल्थ से जुड़ी अपडेट देते हुए उनकी पत्नी लिजेल ने बताया था- "यह एक ब्‍लॉकेज था। डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी की है।‘ इसके बाद उन्होंने एक पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए कोरियोग्राफर के ठीक होने की जानकारी दी। रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक की खबर के बाद डांसर सलमान युसूफ, धर्मेश, एक्टर आमिर अली और अहमद खान लगातार के चक्कर काटते दिखे और अपने दोस्त का हालचाल लेते रहे। अब रेमो ठीक हैं और घर हैं।

    बता दें, रेमो डिसूजा ने बतौर बैकग्राउंड डांसर और फिर कोरियोग्राफर बन अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने डायरेक्शन में भी किस्मत अजमाई और ‘फालतू’, फ्लाइंग जट, रेस 3, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वो कई डांस रियलिटी शो में बतौर जज भी नज़र आये।