रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ दर्ज की शिकायत

    रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन के खिलाफ दर्ज की शिकायत

    रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ दर्ज की शिकायत

    सुशांत सिंह राजपूत केस में अब एक बड़ा मोड़ आया है। अभी तक केंद्र में बनी हुई रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के परिवार पर पलटवार किया है। रिया ने एक्टर की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। रिया ने प्रियंका पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फर्जी पर्ची बनवा कर अवैध दवाई खरीदने के लिए वो पर्ची अपने भाई सुशांत को दी। रिया ने अपनी इस शिकायत में फर्जी प्रिस्क्रिप्शन लिखने वाले डॉक्टर तरुण कुमार को भी दोषी ठहराया गया है।

    रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ दर्ज की शिकायत

    रिया ने अपनी शिकायत में बताया है कि बहन प्रियंका की तरफ से जो दवाई सुशांत को प्रिस्‍क्र‍ाइब की गई थी वो बिना उनकी जांच किये दी थी। वो दवाई का पर्चा दिल्ली के RML हॉस्पिटल के ओपीडी का है जब कि उस समय सुशांत मुंबई में मौजूद थे। आगे शिकायत में ये भी बताया गया है कि डॉक्टर तरुण कुमार पेशे से कार्डियॉलजिस्ट हैं वो मानसिक रोगियों को दवाइयां कैसे प्रिस्‍क्र‍ाइब कर सकते हैं।

    शिकायत में ये भी कहा गया है कि प्रियंका ने सुशांत को डॉ। तरुण कुमार का जो प्रिस्क्रिप्शन भेजा था उसमें लिखी गई दवा नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के ख‍िलाप जाकर बिना किसी परामर्श के सुशांत को दी गई,  ये गैरकानूनी है। रिया ने ये शिकायत मुंबई के पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। अब सुशांत के परिवार की तरफ से क्या जवाब आता है इसका इंतजार है।