रिया चक्रवर्ती ने भाई शोविक को लगाया गले; प्रियंका चोपड़ा ने भाई के साथ 5 साल बाद मनाया रक्षाबंधन

    प्रियंका चोपड़ा ने भाई के साथ 5 साल बाद मनाया रक्षाबंधन

    रिया चक्रवर्ती ने भाई शोविक को लगाया गले; प्रियंका चोपड़ा ने भाई के साथ 5 साल बाद मनाया रक्षाबंधन

    रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार ने सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद काफी प्रताड़नाएं सही हैं। रिया और उनके भाई शोविक को ड्रग्स के मामले में जेल भी जाना पड़ा। अब दोनो ही भाई बहन ने अपनी पुरानी चीजों को पीछे छोड़ दिया है और जिंदगी की नई शुरुआत की है। रविवार को दोनों ने एक साथ रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया। रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो शोविक को गले लगाए दिख रही हैं। यहां देखिए।

    रिया चक्रवर्ती ने भाई शोविक को लगाया गले; प्रियंका चोपड़ा ने भाई के साथ 5 साल बाद मनाया रक्षाबंधन

    दूसरी तरफ बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो उन्होंने 5 साल बाद अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ राखी मनाई। प्रियंका अभी लंदन मे हैं। वो लॉकडाउन के बाद से लगातार अपने काम पूरे कर रही हैं। लेकिन रविवार को उन्होंने त्योहार मनाने के लिए ब्रेक लिया। अपने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, ''रक्षाबंधन पर 5 साल में पहली बार साथ। लव यू छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा।''

    इतना ही नहीं प्रियंका ने आगे आर्मी के सौनिकों को अपना भाई बताते हुए उन्हें भी राखी की शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका और रिया के अलावा रविवार को तमाम सेलेब्स ने राखी की पोस्ट शेयर की हैं। रिद्धिमा कपूर ने रणबीर के साथ पोस्ट शेयर तो वहीं यामी गौतम ने अपने छोटे भाई से मिलवाया। वहीं तापसी पन्नू ने अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन मनाया।