रिया चक्रबर्ती ने पहली बार पब्लिकली खुद को बताया सुशांत की गर्लफ्रेंड, अमित शाह से की सीबीआई जांच की मांग!

    रिया ने पहली बार पब्लिकली खुद को बताया सुशांत की गर्लफ्रेंड

    रिया चक्रबर्ती ने पहली बार पब्लिकली खुद को बताया सुशांत की गर्लफ्रेंड, अमित शाह से की सीबीआई जांच की मांग!

    रिया चक्रबर्ती ने पहली बार खुद को सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड माना है और वो भी सीधा गृहमंत्री अमित शाह के सामने। दरअसल, रिया ने गृहमंत्री अमित शाह को ट्वीट कर के सुशांत के निधन के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। रिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सम्माननीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रबर्ती हूं। उन्हें अचानक गुज़रे हुए एक महीने से ऊपर हो गया है। मुझे सरकार में पूरा विश्वास है, हालांकि न्याय के पक्ष में, मैं आपसे हाथ जोड़कर सीबीआई जांच की मांग करती हूं।’

    सुशांत के निधन के बाद से ही लोग रिया की प्रतिक्रिया का इंतज़ार करते रहे हैं, उनकी सोशल मीडिया पोस्ट की राह देखते रहे हैं। इस बात के लिए लोगों ने रिया को ट्रोल भी कर दिया मगर रिया ने अपना समय लिया। सुशांत के निधन को एक महीना होने पर र्रिया ने उनके लिए पहली पोस्ट लिखी थी और कहा था कि वो उम्र भर उनके प्यार में रहेंगी।

    गृहमंत्री अमित शाह को लिखे अपने ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए रिया ने लिखा, ‘मैं सिर्फ़ इतना समझना चाहती हूं कि किस प्रेशर में आकर सुशांत ने ये कदम उठाया। सत्यमेव जयते सर, आपकी आभारी रहूंगी।’