रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI जांच को बताया अवैध, कहा 'यह फेडरलिज़्म के खिलाफ है'

    रिया चक्रवर्ती ने सुशांत केस में CBI जांच को बताया अवैध

     रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI जांच को बताया अवैध, कहा 'यह फेडरलिज़्म के खिलाफ है'

    एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का डेथ केस की जांच अब सीबीआई ने बिहार पुलिस से अपने हाथों में ले ली है। इस मामले में उन्होंने गुरुवार को रिया चक्रवर्ती समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। सीबीआई की तरफ से FIR दर्ज करने के बाद रिया चक्रवर्ती ने इसे गैरकानूनी बताया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई को इस मामले से तब तक दूर रहना चाहिए जब तक कि सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला नहीं सुना देता। गुरुवार शाम एक बयान में उन्होने कहा, "इस पॉइंट पर सीबीआई द्वारा जांच" किसी भी ज्ञात कानूनी सिद्धांतों से परे और राष्ट्र के संघीय ढांचे को प्रभावित करने वाला और पूरी तरह से अवैध होगा।"

    रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI जांच को बताया अवैध, कहा 'यह फेडरलिज़्म के खिलाफ है'

    सीबीआई ने बिहार पुलिस से सुशांत केस से जुड़े सारे दस्तावेज़ मांगे थे। सीबीआई की एसआईटी की एक टीम सुशांत मामले की जांच कर रही है। इस मामले में उन्होंने रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इन्द्रजीत चक्रवर्ती, माँ सध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती, सैमुएल मिरांडा और श्रुति मोदी जैसे लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन सभी पर IPC की धाराएं 41, 348, 380, 406, 306, 506, 420,120B में केस दर्ज किया है।


    बता दें, सुशांत की डेथ के बाद मुंबई पुलिस लगातार इस केस को एक्टर के फ़िल्मी करियर से जोड़ कर देख रही थी। इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन प्रोड्यूसर्स, फिल्ममेकर्स का बयान दर्ज भी किया गया था। लेकिन ये केस तब पूरी तरह पलट गया जब सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे की मौत का जिम्मेदार उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती को ठहराया। उन्होंने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में रिया के खिलाफ FIR दर्ज की। उनपर बेटे को सुसाइड के लिए उकसाने, उनके पैसे एंठने जैसे कई गंभीर आरोप लगाये। अब ये केस सीबीआई के हाथों में सौंपा जा चुका है ऐसे में उनके फैंस, दोस्त यार उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जाता रहे हैं