सुशांत के फ्यूनरल में शामिल होने से रिया चक्रवर्ती को रोका गया था, लिस्ट से काट दिया था नाम

    सुशांत के फ्यूनरल में शामिल होने से रिया चक्रवर्ती को रोका गया था

    सुशांत के फ्यूनरल में शामिल होने से रिया चक्रवर्ती को रोका गया था, लिस्ट से काट दिया था नाम

    सुशांत सिंह राजपूत केस में उनके पिता केके सिंह की शिकायत के बाद बड़ा मोड़ आ गया है। अभी तक पुलिस सुशांत के फ़िल्मी करियर और डिप्रेशन पर फोकस कर रही थी। लेकिन अब रिया चक्रवर्ती की भूमिका की भी जांच हो रही है। सुशांत के पिता ने रिया पर बेटे को सुसाइड के लिए उकसाने और पैसे एंठने जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं। यहां तक की सुशांत के परिवार ने रिया को उनके फ्यूनरल में भी नहीं आने दिया था। अब इस मामले में रिया के वकील सतीश मनशिंदे का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कैसे सुशांत के फ्यूनरल में शामिल होने वाली लिस्ट में रिया का नाम काट दिया गया था।

    वकील सतीश मनशिंदे ने कहा कि रिया शुरू से मुंबई में रही हैं। वह 14 जून 2020 को मुंबई में थीं। उन्‍हें तो सुशांत के अंतिम संस्‍कार में भी शामिल नहीं होने दिया गया। उनका नाम 20 लोगों की लिस्‍ट से हटा दिया गया था।

    सुशांत के फ्यूनरल में शामिल होने से रिया चक्रवर्ती को रोका गया था, लिस्ट से काट दिया था नाम

    सतीश ने आगे बताया, 'रिया को मुंबई पुलिस ने 18 जून को बांद्रा पुलिस स्‍टेशन में बुलाया। वहां उनका बयान दर्ज हुआ। इसके बाद 17 जुलाई 2020 को उन्‍हें सांताक्रूज पुलिस स्‍टेशन में बुलाया गया। रिया वहां पहुंचीं और फिर अपना बयान दर्ज कराया।' आगे वकील ने कहा, 'रिया ने सुप्रीम कोर्ट को अप्रोच किया और 30 जुलाई 2020 को ट्रांसफर पिटीशन फाइल की। जब मामला मुंबई में चल रहा है और केस यहीं का है तो बिहार पुलिस को कोई अधिकारी नहीं है कि वह केस की कानूनी रूप से जांच करे।'

    सुशांत के फ्यूनरल में शामिल होने से रिया चक्रवर्ती को रोका गया था, लिस्ट से काट दिया था नाम

    बता दें, सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। 14 जून को उनके बांद्रा वाले अपार्टमेंट से पुलिस को उनका मृत शरीर मिला। सुशांत की डेथ को अब दो महीने होने वाले हैं और मुंबई और बिहार पुलिस अभी तक उनके सुसाइड का कारण पता लगा रही है। पहले ये केस उनके फ़िल्मी करियर में आये उतर चढाव से जोड़ कर देखा जा रहा था। लेकिन सुशांत के पिता केके सिंह की शिकायत के बाद ये पूरा केस गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के इर्द गिर्द घूम रहा है। फ़िलहाल पुलिस इस केस की जाँच कर रही है।