सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की ये रोमांटिक तस्वीरें

    सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की ये रोमांटिक तस्वीरें

    सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की ये रोमांटिक तस्वीरें

    सुशांत सिंह राजपूत और जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के अफेयर की खबर अब आम हो गई है। दोनों को कई बार एक दूसरे के घर के अलावा डिनर और लंच डेट पर साथ देखा गया है। लेकिन दोनों ही अपने रिश्ते पर बोलने से बचते रहे हैं। अब रिया ने सुशांत के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कर अपने इस सीक्रेट रिश्ते पर से पर्दा उठा दिया है।

    रिया ने सुशांत को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ की 2 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में रिया पार्क में एक बैंच पर बैठी हैं जहां सुशांत उनसे अपनी नज़रे नहीं हटा पा रहे हैं। वहीं दूसरी दूसरी में दोनों एक दूसरे को पकड़े बैठे हुए हैं। वैसे ये तस्वीर देखने के बाद आपको अब किसी अधिकारिक पुष्टि की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    बता दें, दोनों के अफेयर की खबरें तब सामने आई थी जब दोनों लद्दाख घूमने गए थे। उसके बाद अक्सर दोनों को साथ देखा जाने लगा। ये तक खबर थी कि सुशांत, रिया के अपार्टमेंट में ही शिफ्ट हो गये हैं और दोनों लिव इन में हैं।

    वैसे रिया से पहले सुशांत का नाम उनकी केदारनाथ को-स्टार, सारा अली खान के साथ भी जुड़ चुका है। बाद में सुशांत ने सारा को इन्स्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। वहीं रिया भी आदित्य रॉय कपूर को डेट कर चुकी हैं। ऐसे में उनकी जिंदगी में नये प्यार की एंट्री से सब कुछ बदल दिया है। फ़िलहाल दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।