रिद्धिमा कपूर के बर्थडे पर करीना, रणबीर, आलिया ने की जमकर पार्टी, नीतू कपूर ने किया शानदार डांस

    रिद्धिमा कपूर के बर्थडे पर करीना, रणबीर, आलिया ने की जमकर पार्टी

    रिद्धिमा कपूर के बर्थडे पर करीना, रणबीर, आलिया ने की जमकर पार्टी, नीतू कपूर ने किया शानदार डांस

    ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा सहानी कपूर आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर कपूर परिवार में लंबे समय बाद सेलिब्रेशन देखने को मिला। रिद्धिमा के इस खास दिन उनके पापा ऋषि कपूर तो नहीं लेकिन कपूर सिस्टर्स ने मिलकर सेलिब्रेट किया। करीना, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर ने रात से जश्न शुरू कर दिया जिसकी तस्वीर खुद रिद्धिमा ने शेयर की है। रिद्धिमा ने अपनी कपूर बहनों और आलिया भट्ट के साथ एक खूबसूरत कोलाज शेयर किया है। लेकिन सबसे ज्यादा खास है परिवार का वो वीडियो जिसमें सब रिद्धिमा को अलग अंदाज़ में बर्थडे विश कर रहे हैं।

    रिद्धिमा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें परिवार के सभी सदस्य 70 के दशक के पॉपुलर गाने 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आये' पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में लंबे समय बाद नीतू कपूर को भी डांस करते हुए देखा जा सकता है। वहीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, बुआ रीमा जैन, अरमान जैन समेत कई और परिवार के सदस्य रिद्धिमा के बर्थडे पर उन्हें स्पेशल फील करा रहे हैं।

    बता दें, रिद्धिमा के लिए ये इमोशनल मोमेंट होगा कि उनके 40 वें जन्मदिन पर पापा ऋषि कपूर उनके साथ नहीं रहे। ऋषि इस साल 30 अप्रैल को ये दुनिय छोड़ कर चले गए। लेकिन ऐसे वक़्त पर रिद्धिमा अपने पापा को याद कर इमोशनल न हो इसलिए परिवार ने उनके लिए ये खास वीडियो बना कर भेजा। तो कुछ इस खास अंदाज़ में रिद्धिमा ने अपना जन्मदिन मनाया।