ऋषि कपूर के 68वें जन्मदिन पर इमोशनल हुईं बेटी रिद्धिमा कपूर, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

    ऋषि कपूर के 68वें जन्मदिन पर इमोशनल हुईं बेटी रिद्धिमा

    ऋषि कपूर के 68वें जन्मदिन पर इमोशनल हुईं बेटी रिद्धिमा कपूर, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

    आज स्वर्गीय एक्टर ऋषि कपूर का 68वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके परिवार का उनको याद करना लाजमी है। जन्मदिन पर उनकी बेटी रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है और एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है। जो फोटोज रिद्धिमा ने शेयर की हैं वो उनमे से काफी तस्वीरें अनदेखी हैं जिन्हें पहले नहीं देखा गया है। इसमें उनके बचपन की फोटोज भी हैं। फोटोज में उनके अलावा ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी दिख रहे हैं।

    इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''पापा, वो कहते थे जब आप किसी को खो देते हैं, तो आप उसके बिना नहीं जी सकते- आपका दिल टूट जाता है। लेकिन मैं जानती हूं कि आप इस टूटे हुए दिल में बसे हैं और हमेशा रहेंगे! मुझे पता है हम सभी को देख रहे हैं और इस बात का ख्याल रख रहे हैं कि हमारे अंदर जो वैल्यूज हैं वो बरकरार हैं।''

    ऋषि कपूर का कैंसर के कारण 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं। उन्होंने दिल्ली मे मुंबई सड़क के रास्ते सफर भी तय किया था लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ऋषि कपूर पिछले करीब दो साल से न्यूयॉर्क में अपने कैंसर का इलाज करा रहे थे। इस वक्त नीतू कपूर हमेशा उनके साथ मौजूद रहीं। उनसे मिलने के लिए कई सेलेब्स न्यूयॉर्क भी पहुंचे थे।