पापा ऋषि कपूर को याद कर रही हैं रिद्धिमा, शेयर की ये पुरानी तस्वीर

    पापा ऋषि कपूर को याद कर रही हैं रिद्धिमा, शेयर की ये पुरानी तस्वीर

    पापा ऋषि कपूर को याद कर रही हैं रिद्धिमा, शेयर की ये पुरानी तस्वीर

    ऋषि कपूर के दुनिया छोड़ने के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है। कपूर परिवार लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें याद कर रहा है। नीतू कपूर ने ऋषि की एक तस्वीर शेयर कर लिखा था कि कहानी का अंत हुआ। अब उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पापा को याद कर रही है। ये कितना मुश्किल समय है इन बच्चों के लिए। खास कर रिद्धिमा के लिए जो आखिरी बार अपने पापा को भी देख भी नहीं सकी।

    रिद्धिमा ने पापा ऋषि कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषि हंसते हुए नज़र आ रहे हैं। रिद्धिमा ने लिखा ‘लेजेंट्स हमेश जिंदा रहते हैं, लव यू पापा’।

    पापा ऋषि कपूर को याद कर रही हैं रिद्धिमा, शेयर की ये पुरानी तस्वीर

    इस तस्वीर से समझ आ रहा है कि रिद्धिमा किस दर्द से गुज़र रही हैं। जब ऋषि कपूर की तबियर बिगड़ी और उन्हें हॉस्पिटल लाया गया उस वक़्त रिद्धिमा दिल्ली में थी। लॉकडाउन की वजह से वो वापस मुंबई जा ही नहीं पाई। और इसी बीच 30 अप्रैल की सुबह ऋषि कपूर दुनिया छोड़ गए। रिद्धिमा ने हर मुमकिन कोशिश की कि वो समय से मुंबई पहुंच जाये ताकि पिता के अंतिम दर्शन कर सके।  लेकिन उन्हें देर हो गई। लेकिन रास्ते में वो लगातार वीडियो कॉल पर पापा को देखती रही।

    पापा ऋषि कपूर को याद कर रही हैं रिद्धिमा, शेयर की ये पुरानी तस्वीर

    बता दें, ये साल कपूर परिवार के लिए बेहद पूरा रहा। साल की शुरुआत में ऋषि कपूर की बड़ी बहन ऋतू कपूर नंदा दुनिया छोड़ गई और उनेक जाने के 3 महीने बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया। ऋषि कैंसर से पीड़ित थे और बीमारी स जंग हार गए।