रिद्धिमा कपूर ने कहा उनकी मां नीतू कपूर एक मज़ेदार सास होंगी, वो भाई रणबीर की बीवी रानी की तरह रखेंगी

    रिद्धिमा कपूर ने कहा उनकी मां नीतू कपूर एक मज़ेदार सास होंगी

    रिद्धिमा कपूर ने कहा उनकी मां नीतू कपूर एक मज़ेदार सास होंगी, वो भाई रणबीर की बीवी रानी की तरह रखेंगी

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। दोनों पिछले कुछ सालों से एक साथ हैं। खबरें तो इनकी शादी की भी थी। लेकिन अभी कोई कन्फर्म जानकारी सामने नहीं आई। वहीं आलिया अब कपूर परिवार का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। वो हर पारिवारिक फंक्शन में रणबीर के साथ नज़र आती हैं। आलिया का नीतू कपूर के साथ भी अच्छा रिश्ता है। वहीं अब हाल में रिद्धिमा कपूर ने कहा कि उनकी माँ नीतू कपूर एक मज़ेदार सास होंगी। रिद्धिमा का ये मैसेज शायद आलिया के लिए ही था।

    याहू लाइफस्टाइल से बात करते हुए रिद्धिमा कहती हैं-‘माँ एक शानदार सास बनेंगी। वह पूरी तरह से मज़ेदार हैं। वह अपनी बहू को सब कुछ देगी और कुछ भी उम्मीद नहीं करेगी। वह दखल देने वाली किस्म की घुसू सास नहीं होगी। वह अपने स्पेस को महत्व देती हैं, इसलिए वह उन्हें भी अपना स्पेस देंगी।‘ रिद्धिमा ने आगे कहा-‘वह अपनी बहू को अपने प्यार से बिगाड़ देगी, उसे सारा सम्मान देंगी और उसकी देखभाल करेगी ।।। उनके जीवन में हस्तक्षेप किए बिना। संक्षेप में, वह उसे एक रानी की तरह ट्रीट करेंगी।’

    बता दें, पिछले साल एक इंटरव्यू में रणबीर ने आलिया के साथ अपना रिश्ता स्वीकार किया था। उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था। इसके साथ ये भी कि वो शादी करना चाहते थे लेकिन लॉकडाउन ने काम बिगाड़ दिया। खबरें तो ये हैं कि इस साल के अंत में दोनों की पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र रिलीज़ होने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।