रिद्धिमा को फिर आई पापा ऋषि कपूर की याद, बेटी के साथ की तस्वीर की शेयर

    रिद्धिमा को फिर आई पापा ऋषि कपूर की याद

    रिद्धिमा को फिर आई पापा ऋषि कपूर की याद, बेटी के साथ की तस्वीर की शेयर

    ऋषि कपूर के दुनिया छोड़ने के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है। कपूर परिवार लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें याद कर रहा है। रिद्धिमा अक्सर तस्वीरें शेयर कर अपने पापा को याद कर लेती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने एक नई तस्वीर शेयर की है। उन्होंने पापा ऋषि कपूर और बेटी समारा साहनी की तस्वीरों का कोलाज बना कर शेयर किया है।

    इस तस्वीर में दोनों एक जैसे लग रहे हैं। दोनों ने काला चश्मा पहना हुआ है। रिद्धिमा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘उनके सबसे पसंदीदा’। इस तस्वीर को देखने के बाद एक बार फिर आपको ऋषि कपूर की याद आ जाएगी।

    इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में पिता के साथ की अपने बचपन की तस्वीर भी शेयर की है!

    रिद्धिमा को फिर आई पापा ऋषि कपूर की याद, बेटी के साथ की तस्वीर की शेयर

    30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने मुंबई के एच एन रिलाइंस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उस वक़्त रिद्धिमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में थीं। और लॉकडाउन की वजह से वो वापस मुंबई जा भी नहीं पाई। ऐसे में रिद्धिमा ने वीडियो कॉल के जरिये ही पिता के अंतिम दर्शन किये।

    बता दें, ये साल कपूर परिवार के लिए बेहद पूरा रहा। साल की शुरुआत में ऋषि कपूर की बड़ी बहन ऋतू कपूर नंदा दुनिया छोड़ गई और उनेक जाने के 3 महीने बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया। ऋषि कैंसर से पीड़ित थे और बीमारी स जंग हार गए।