प्रियंका, सलमान से लेकर जॉन सिना तक, सेलेब्स ने सुशांत सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि

    प्रियंका से लेकर जॉन सिना तक, सेलेब्स ने सुशांत सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि

    प्रियंका, सलमान से लेकर जॉन सिना तक, सेलेब्स ने सुशांत सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि

    सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक छाया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के सभी बड़े एक्टर्स सुशांत के चले जाने से दुखी हैं। किसी ने सुशांत के साथ अपनी यादों को शेयर किया है तो किसी ने उनके परिवार को सांत्वना दी है। यहां तक कि इंटरनेशनल रेस्लर और एक्टर जॉन सिना ने भी सुशांत को याद किया। उन्होंने सुशांत की एक फोटो शेयर की है।

    प्रियंका ने लिखा, ''मैं स्तब्ध हूं। तुम बहुत दर्द में रहे होगे। मुझे उम्मीद है कि तुम शांति में होंगे जहां भी होगे मेरे दोस्त। बहुत जल्दी चले गए। मैं हमारी सूरज उगते वक्त एस्ट्रोफिजिक्स की बात कभी नहीं भूलूंगी। क्या बोलूं शब्द खत्म हो गए हैं। आरआईपी सुशांत। उनकी परिवार और उन लोगों ने जिन्होंने अपने खो दिया है, उनके लिए सांत्वना।''

    आत्‍महत्‍या किसी समस्‍या का समाधान नहीं है। अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं जिसे मदद की जरुरत है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं।

    हेल्‍पलाइन नंबर:

    AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)

    स्‍नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)

    वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)