ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने दी अंतिम संस्कार में जाने की इजाज़त, 1400 किमी बाय रोड होगा सफ़र!

    रिद्धिमा कपूर को अंतिम संस्कार के लिए पुलिस परमिशन

    ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने दी अंतिम संस्कार में जाने की इजाज़त, 1400 किमी बाय रोड होगा सफ़र!

    ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी कपूर को, अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए, दिल्ली पुलिस ने मुंबई जाने की इजाज़त दे दी है। रिद्धिमा अपने पिता के निधन के वक़्त दिल्ली में थीं और माना जा रहा था कि वो रिस्शी कपूर के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाएंगी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें मुंबई तक सफ़र करने की इजाज़त दे दी है। आर पी मीना, डीसीपी साउथ-ईस्ट, दिल्ली पुलिस ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया, ‘हमने 10:45 के आसपास पांच लोगों को मुंबई तक ट्रेवल करने की इजाज़त दी है। हमने परिवार से संपर्क किया है और परिवार का सहयोग करेंगे। हमने केवल मूवमेंट पास अप्रूव किए हैं। ये साफ़ है कि ट्रेन और फ्लाइट्स बंद होने के कारण वो सड़क से ही सफ़र करेंगे।’

    ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने दी अंतिम संस्कार में जाने की इजाज़त, 1400 किमी बाय रोड होगा सफ़र!