फिर बीमार पड़े ऋषि कपूर, अब मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती

    फिर बीमार पड़े ऋषि कपूर, अब मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती

    फिर बीमार पड़े ऋषि कपूर, अब मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती

    ऋषि कपूर पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती हुए थे। पत्नी नीतू कपूर तो उनके साथ थी हीं, साथ ही रणबीर और आलिया भी उनसे मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस वजह से दोनों अरमान जैन की मेंहदी और शादी भी अटैंड नहीं कर पाए थे। लेकिन जब ऋषि कपूर मुंबई लौट आए थे तब रणबीर और आलिया ने अरमान का रिसेप्शन ज्वाइन किया था।

    हालांकि अब ऋषि कपूर की हेल्थ को लेकर एक और अपडेट सामने आई है, जिसके मुताबिक उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन में भर्ती हुई हैं। नीतू कपूर और रणबीर कपूर भी उनके साथ हैं। हालांकि दोबारा उनके बीमार पड़ने का कारण अभी पता नहीं चला है। हम उम्मीद करते हैं कि ऋषि कपूर जल्द ही ठीक हो जाएं।

    पहले प्रदूषण के कारण बीमार पड़े थे ऋषि कपूर

    ऋषि कपूर ने दिल्ली में बीमार पड़ने का कारण खुद बताते हुए लिखा था, ''मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में शूटिंग कर रहा था और प्रदूषण की वजह से मुझे इनफेक्शन हो गया, क्योंकि मेरा न्यूट्रोफिल काउंट कम है। इसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मुझे हल्का बुखार बना हुआ था और जांच में डॉक्टर एस. को एक पैच मिला जिसकी वजह से मुझे निमोनिया हो सकता था, इसे डिटेक्ट करके हटा दिया गया।"