ऋषि कपूर के अंतिम यात्रा में नहीं पहुँच पाएंगी बेटी रिद्धिमा, चंदनवाड़ी श्मशान घाट में दाह संस्कार; पूरी डिटेल्स!

    ऋषि कपूर के अंतिम यात्रा में नहीं पहुँच पाएंगी बेटी रिद्धिमा

    ऋषि कपूर के अंतिम यात्रा में नहीं पहुँच पाएंगी बेटी रिद्धिमा, चंदनवाड़ी श्मशान घाट में दाह संस्कार; पूरी डिटेल्स!

    ऋषि कपूर का निधन गुरुवार सुबह 8:45 पर मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के चंदनवाड़ी दाह संस्कार गृह में किया जाएगा। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि ऋषि जी की बेटी, रिद्धिमा साहनी कपूर इस समय अपने परिवार के साथ दिल्ली में हैं और इसलिए लॉकडाउन के कारण वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुँच पाएंगी। ऋषि कपूर दो साल पहले कैंसर से पीड़ित पाए गए थे और एक साल तक न्यूयॉर्क में इलाज करवाकर लौटने के बाद भी उन्हें बीच में कई बार हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था।

    ऋषि कपूर के अंतिम यात्रा में नहीं पहुँच पाएंगी बेटी रिद्धिमा, चंदनवाड़ी श्मशान घाट में दाह संस्कार; पूरी डिटेल्स!

    आपको बता दें कि थोड़ी देर पहले ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया था जिसमें बताया गया कि चिंटू जी आखिरी वक़्त तक हॉस्पिटल में डॉक्टर्स और हॉस्पिटल स्टाफ को एंटरटेन कर रहे थे। लॉकडाउन को देखते हुए ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के लिए, उनका परिवार ये पूरा ध्यान रख रहा है कि कोई नियम न टूटे और भीड़ न जुट जाए। कपूर परिवार ने स्टेटमेंट में कहा गया, ‘हम उनके सभी फैन्स, शुभचिंतकों और पारिवारिक दोस्तों से निवेदन करेंगे कि कृपया उन कानूनों का पालन करें जो इस समय लागू हैं।’

    कुछ ही देर पहले ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी हॉस्पिटल पहुँच चुकी हैं।