ऋषि कपूर के पहली डेथ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने घर में रखी पूजा, आलिया-रणबीर हुए शामिल-वीडियो

    ऋषि कपूर के पहली डेथ एनिवर्सरी की पूजा में शामिल हुए आलिया-रणबीर

    ऋषि कपूर के पहली डेथ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने घर में रखी पूजा, आलिया-रणबीर हुए शामिल-वीडियो

    ऋषि कपूर की आज पहली डेथ एनिवर्सरी है। आज यानी 30 अप्रैल 2020 को ऋषि ने मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। अब उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने घर में पूजा रखी है। इस पूजा में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर पहुंच गये हैं। कोरोना को देखते हुए सिर्फ परिवार के कुछ सदस्य ही इस पूजा में शामिल हो सकती हैं।

     आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में ही नीतू कपूर के घर पहुंचे। अलिया ने ऑफ वाइट और पिंक सूट पहना हुआ था। वहीं रणबीर सफ़ेद टी-शर्ट में नज़र आये। बॉलीवुड फोटोग्राफर ने विरल भैयानी ने दोनों का वीडियो शेयर किया है। देखिये-


    वैसे बीते शाम रणधीर कपूर को कोरोना होने की खबर सामने आई है। वो अपने 5 स्टाफ के साथ कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं। खबरें तो ये भी है कि उन्हें ICU में रखा गया है। इस वजह से रणधीर कपूर के परिवार से कोई भी सदस्य शामिल नहीं हो पाया है।

    बता दें, ऋषि कपूर को दुनिया छोड़े एक साल का समय हो गया है। 30 अप्रैल 2020 को मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली थी। ऋषि लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और न्यू यॉर्क से अपना ईलाज करवा कर लौटें थे। अब वो अपने फैंस और परिवार के बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी फिल्मों और शानदार गानों के जरिये उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।