'प्रेम रोग' में ऋषि कपूर ने अपने रोल के लिए पापा से की थी बहस, पद्ममिनी कोल्हापुरी ने मारे थे 8 थप्पड़

    'प्रेम रोग' में ऋषि कपूर ने अपने रोल के लिए पापा से की थी बहस

    'प्रेम रोग' में ऋषि कपूर ने अपने रोल के लिए पापा से की थी बहस, पद्ममिनी कोल्हापुरी ने मारे थे 8 थप्पड़

    ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों की वजह से वो हमेशा अमर रहेंगे। उन्होंने एक से बढ़कर एक जबरदस्त हिट फिल्में दी हैं। उनकी इन्ही मे से एक आईकॉनिक फिल्म है 'प्रेम रोग'। इस फिल्म ने समाज के नजरिये को चुनौती दी थी क्योंकि इसमें ऋषि कपूर एक विधवा से शादी करते हैं और उस विधवा का रोल पद्मामिनी कोल्हापुरी ने किया था। इस फिल्म को ऋषि के पिता राजकपूर ने डायरेक्ट किया था।

    पद्ममिनी भी बाकी लोगों की तरह ऋषि के दुनिया छोड़कर चले जाने से दुखी हैं। उन्होंने भी अपना शोक व्यक्त किया है और इस फिल्म से जुड़ी कुछ यादें शेयर कीं।

    'प्रेम रोग' में ऋषि कपूर ने अपने रोल के लिए पापा से की थी बहस, पद्मामिनी कोल्हापुरी ने मारे थे 8 थप्पड़

    जब पिता से हुई ऋषि कपूर की बहस

    गुरुवार को पद्ममिनी ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि प्रेम रोग एक आइकॉनिक फिल्म थी लेकिन शुरू में ऋषि इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे। पद्ममिनी ने बताया, ''जब उन्होंने (ऋषि कपूर) फिल्म की थी प्रेम रोग, तो उनको लगा कि इसमें तो मेरा कुछ रोल ही नहीं है। तो उन्होंने ये अपने पापा के साथ बहस की थी। लेकिन अगर आप आज ये फिल्म देखोगे तो जो इंपेक्ट ऋषि कपूर ने छोड़ा है उस फिल्म में.. वो मुझे लगता है कि प्रेम रोग मुझे हुआ उनके साथ फिल्म देखकर, जिस तरह से उन्होंने अभिनय की फिल्म में।''

    पद्ममिनी ने ऋषि कपूर को मारे थे 8 थप्पड़

    फिल्म से जुड़े पहले के भी कुछ मशहूर किस्से हैं जो पहले भी सामने आए थे। वो ये हैं कि पद्ममिनी कोल्हापुरी ऋषि कपूर की इतनी बड़ी फैन थीं कि स्कूल बंक करके उनकी फिल्में देखने जाया करती थीं। वहीं जब उन्हें प्रेम रोग में ऋषि के साथ दूसरी बार फिल्म करने का मौका मिला तो उन्हें ऋषि कपूर को थप्पड़ मारना था, क्योंकि फिल्म में ऋषि कपूर उनसे सबके सामने अपने प्यार का इजहार करते हैं।

    'प्रेम रोग' में ऋषि कपूर ने अपने रोल के लिए पापा से की थी बहस, पद्मामिनी कोल्हापुरी ने मारे थे 8 थप्पड़

    पद्ममिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरू में उन्होंने थप्पड़ मारने की एक्टिंग की लेकिन बाद में राज कपूर के कहने पर सच में थप्पड़ मारना था। उन्होंने दो बार थप्पड़ मारा लेकिन राज कपूर इससे संतुष्ट नहीं थे इसी के चलते पद्ममिनी को ऋषि कपूर को 8 बार थप्पड़ मारना पड़ा। इससे बाद ऋषि कपूर ने उनसे कहा था, ''इसका बदला मैं जरूर लूंगा।'' हालांकि ये बस एक मजाक था।

    ऋषि कपूर और पद्ममिनी कोल्हापुरी ने साथ में जमाने को दिखाना है (1981), प्रेम रोग (1982), ये इश्क नहीं आसां (1984) और प्यार के काबिल (1987) नाम की फिल्मों में काम किया था।