ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में मिलने पहुंचे रणबीर और आलिया

    ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी

    ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में मिलने पहुंचे रणबीर और आलिया

    बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है जिसके चलते उन्हें दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ऋषि कपूर की तबियत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई। लेकिन पिता की तबियत का सुन कर रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

    आज मुंबई में ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे अरमान जैन मेहंदी की रस्म पूरी होनी थी। इस रस्म में आलिया और रणबीर परफॉर्म भी करने वाले थे। लेकिन अचानक उन्हें मेहंदी की रस्म को छोड़ कर दिल्ली आना पड़ा। फ़िलहाल उनकी तबियत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं मिली है।

    ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में मिलने पहुंचे रणबीर और आलिया

    बता दें, साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर है जैसी खबर सामने आई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अमेरिका के न्यू यॉर्क ईलाज के लिए भेजा गया था। करीब एक साल चले ईलाज के बाद ऋषि पिछले साल ही वापस आये हैं। ऐसे में इनकी तबियत फिर से बिगड़ जाना परिवार के लिए बड़ी बात है। फ़िलहाल रणबीर और बाकी परिवारवाले उनके साथ हैं।