ऋषि कपूर की हालत स्थिर, भाई रणधीर ने दिया हेल्थ अपडेट

    ऋषि कपूर की हालत स्थिर, भाई रणधीर ने दिया हेल्थ अपडेट

    ऋषि कपूर की हालत स्थिर, भाई रणधीर ने दिया हेल्थ अपडेट

    ऋषि कपूर को बीती रात अचानक तबियत बिगड़ने के चलते मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस खबर को पहले उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कंफर्म किया। इसके बाद अब उन्होंने उनकी हेल्थ अपडेट भी दी है। न्यूज एंजेसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''वो कैंसर से पीड़ित हैं और उनको सांस की कुछ दिक्कत थी, इसलिए उन्हें अस्पताल लाया गया। अब उनकी हालत स्थिर है।''

    पहले भी बिगड़ चुकी है तबियत
    इस साल फरवरी में ऋषि कपूर दिल्ली में एक फैमिल फंक्शन अटैंड करने पहुंचे थे। उस समय उनकी हालत खराब हो गई थी और उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। पहले वो दिल्ली में भर्ती हुए। इसके बाद वो वायरल फीवर के चलते मुंबई में एडमिट हुए। हालांकि उन्हें जल्दी ही डिस्चार्ज कर दिया गया था।

    ऋषि को 2018 में कैंसर होने का पता चला था, जिसमे बाद वो एक साल तक ट्रीटमेंट कराने के लिए न्यू यॉर्क चले गए थे, जहाँ उनका मैरो ट्रीटमेंट चला और उन्हें रिकवरी में लगभग 11 महीने का समय लगा था। ऋषि पिछले 2019 सितम्बर में न्यू यॉर्क से भारत वापिस लौटे थे। इस दौरान ऋषि के बेटे रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ उनसे मिलने न्यू यॉर्क जाते रहे थे।