ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने कहा- मैं टूट गया

    ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने कहा- मैं टूट गया

    ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने कहा- मैं टूट गया

    बॉलीवुड दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 67 साल के थे। कपूर खानदान की ओर से संदेश जारी कर बताया गया कि गुरुवार सुबह 8.45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की समस्या के साथ भर्ती कराया गया था। हालांकि भर्ती होने के कुछ समय बाद भाई रणधीर ने बताया कि ऋषि कपूर की हालत अब बेहतर हैं। हालांकि इसके बाद खबर आई कि ऋषि कपूर नहीं रहे। ये बॉलीवुड के लिए एक और बड़ा लॉस है। इससे पहले बुधवार को इरफान का निधन हो गया था।

    अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले ऋषि के निधन की खबर दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''वो चले गए। ऋषि कपूर...गए...अभी उनका निधन हुा... मैं टूट गया हूं।''

    ऋषि को 2018 में कैंसर होने का पता चला था, जिसमे बाद वो एक साल तक ट्रीटमेंट कराने के लिए न्यू यॉर्क चले गए थे, जहाँ उनका मैरो ट्रीटमेंट चला और उन्हें रिकवरी में लगभग 11 महीने का समय लगा था। ऋषि पिछले 2019 सितम्बर में न्यू यॉर्क से भारत वापिस लौटे थे। इस दौरान ऋषि के बेटे रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ उनसे मिलने न्यू यॉर्क जाते रहे थे।

    ऋषि कपूर का निधन, अमिताभ बच्चन ने कहा- मैं टूट गया

    पहले भी बिगड़ चुकी थी तबियत

    इस साल फरवरी में ऋषि कपूर दिल्ली में एक फैमिल फंक्शन अटैंड करने पहुंचे थे। उस समय उनकी हालत खराब हो गई थी और उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। पहले वो दिल्ली में भर्ती हुए। इसके बाद वो वायरल फीवर के चलते मुंबई में एडमिट हुए। हालांकि उन्हें जल्दी ही डिस्चार्ज कर दिया गया था।