ऋषि कपूर का निधन: अमिताभ बच्चन से लेकर रजनीकांत तक, एक और मृत्यु से टूटा बॉलीवुड!

    ऋषि कपूर का निधन: एक और मृत्यु से टूटा बॉलीवुड!

    ऋषि कपूर का निधन: अमिताभ बच्चन से लेकर रजनीकांत तक, एक और मृत्यु से टूटा बॉलीवुड!

    बॉलीवुड के वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। ऋषि के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके और उनके पारिवारिक रिश्ते में आने वाले अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर ये खबर कन्फर्म की। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘वो चला गया! ऋषि कपूर... गया, बस चला गया... मैं टूट चूका हूं!’ ऋषि कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते कलाकारों में से एक थे। उन्होंने बचपन से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी और अपने पिता, बॉलीवुड लीजेंड, राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। 

    ऋषि कपूर का निधन: अमिताभ बच्चन से लेकर रजनीकांत तक, एक और मृत्यु से टूटा बॉलीवुड!

    2018 में पता चला था कि ऋषि को कैंसर है, जिसका इलाज कराने वो न्यू यॉर्क चले गए। वहां उनका मैरो ट्रीटमेंट चला और रिकवरी में लगभग 11 महीने लगे। ऋषि और उनकी पत्नी नीतू कपूर 2019 सितम्बर में वापिस भारत लौटे। 2020 फरवरी में भी ऋषि कपूर को 2 बार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दोनों बार यही बताया गया कि उन्हें कैंसर से जुड़ी ही कॉम्प्लिकेशन है जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती है।

    ऋषि कपूर का निधन: अमिताभ बच्चन से लेकर रजनीकांत तक, एक और मृत्यु से टूटा बॉलीवुड!

    बुधवार शाम को भी ऐसी ही खबर आई कि ऋषि एक बार फिर इसी समस्या के साथ हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए हैं। ऋषि कपूर का जाना यकीनन सिनेमा के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। बुधवार को ही ऋषि के साथ ‘डी डे’ में काम कर चुके, भारत के इंटरनेशनल स्टार इरफ़ान खान का निधन हुआ था। लगातार दो बेहतरीन कलाकारों के जाने से इंडस्ट्री भयंकर शॉक में है। ऋषि कपूर के जाने पर बॉलीवुड के कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर रहे हैं: