ऋषि कपूर की पहली डेथ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने शेयर की पूजा की तस्वीर, रणबीर की झलक भी आई नज़र

    ऋषि कपूर की पहली डेथ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने शेयर की पूजा की तस्वीर

    ऋषि कपूर की पहली डेथ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने शेयर की पूजा की तस्वीर, रणबीर की झलक भी आई नज़र

    ऋषि कपूर को दुनिया छोड़े कल एक साल हो गया है। अपने चिंटू को याद करते हुए एक बार फिर घर-परिवार वालों और दोस्त यारों की आंखे नम हो गई। नीतू, रिद्धिका, करीना कपूर समेत कई सेलेब्स  ने उन्हें याद किया। वहीं उनकी पहली पुण्यतिथि पर नीतू कपूर ने घर में पूजा रखी थी। इस पूजा में रणबीर और आलिया शामिल हुए थे। वहीं उनकी बेटी रिद्धिमा ने दिल्ली के अपने घर में पिता के लिए पूजा की।

    नीतू कपूर ने इस पूजा के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में खूबसूरत गुलाब के फूलों के हार से ढके ऋषि मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं। खास बात ये है की तस्वीर में नीतू कपूर और रणबीर की झलक साफ़ देखी जा सकती है।

    बता दें, ऋषि कपूर को दुनिया छोड़े एक साल का समय हो गया है। 30 अप्रैल 2020 को मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली थी। ऋषि लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और न्यू यॉर्क से अपना ईलाज करवा कर लौटें थे। अब वो अपने फैंस और परिवार के बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी फिल्मों और शानदार गानों के जरिये उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा।