कृष 4 में ऋतिक रोशन निभाएंगे सुपरहीरो और सुपर विलेन का किरदार, होगा डबल रोल

    कृष 4 में ऋतिक रोशन निभाएंगे सुपरहीरो और सुपरविलेन का किरदार

    कृष 4 में ऋतिक रोशन निभाएंगे सुपरहीरो और सुपर विलेन का किरदार, होगा डबल रोल

    ऋतिक रोशन स्टारर 'कृष 4' लंबे समय से न्यूज़ में बनी हुई है। 7  साल बाद इस फिल्म का अगला पार्ट बनने को तैयार है वो भी एक मज़ेदार ट्विस्ट के साथ। पिछले दिनों हमने आपको बताया था कि 'कृष 4' में जादू की एंट्री भी होने वाली है। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है इस फिल्म में ऋतिक रोशन ही सुपरहीरो और सुपरविलेन का किरदार निभाएंगे। मतलब एक्टर डबल रोल में होंगे जो हीरो और विलेन दोनों का किरदार निभाता नज़र आएगा। इसके अलावा इस फिल्म में जादू और रोहित भी नज़र आयेंगे।

    बॉलीवुड हंगामा ने अपने सूत्र के हवाले से बताया है-‘रितिक केवल लीड हीरो ही नहीं बल्कि ‘कृष 4’ में भी विलेन की भूमिका भी निभाएंगे। कहानी का कांसेप्ट इस तरह से है कि सुपरहीरो और सुपरविलेन दोनों को मुख्य दिखाया गया है। अंत में ऋतिक बनाम ऋतिक की लड़ाई देखने को मिलेगी।’

    बता दें, साल 2003 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कोई मिल गया’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। बाद में कृष और कृष 2 के रूप में इसका दूसरा और तीसरा पार्ट रिलीज़ किया गया। इस सीरीज को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया। अब इसकी चौकी कड़ी से फैंस को खूब उम्मीदें हैं।