ऋत्विक धनजानी ने बीच में छोड़ा 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया', ये है कारण

    ऋत्विक धनजानी ने बीच में छोड़ा 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया'

    ऋत्विक धनजानी ने बीच में छोड़ा 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया', ये है कारण

    टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी ने काफी एक्साइटमेंट के साथ 'खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया' में हिस्सा लिया था। ये एक स्पेशल एडिशन शो है। लेकिन अब एक्टर ने बीच में ही ये शो छोड़ दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में इस बात को कंफर्म किया गया है और इसका कारण पर्सनल बताया गया है।

    रिपोर्ट में एक सोर्स ने बताया, ''ऋत्विक शो में बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहे थे और टॉप कंटेंडर्स में शामिल थे। लेकिन कुछ निजी कारण के कारण ऋत्विक को एक दिन के लिए मुंबई शहर से बाहर जाना था। कोरोना महामारी और अन्य कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा को देखते हुए ऋत्विक ने शो को बीच में ही छोड़ने का फैसला कर लिया। यह बहुत ही मुश्किल था, पर दूसरा कोई रास्ता नहीं था।''

    ऋत्विक का निजी कारण अभी सामने नहीं आया है। वैसे ऋत्विक ने शो छोड़ने की बात कंफर्म की है और उन्होंने कहा, ''हां यह सच है, मैंने शो छोड़ दिया है। हम बहुत ही मुश्किल दौर में जी रहे हैं और सबसे पहले सेफ्टी जरूरी है।''

    'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' में अब करण वाही, निया शर्मा, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, अली गोनी, करण पटेल, जय भानुशाली और जैस्मिन भसीन हैं।