रोहित शेट्टी ने कोरोना से लड़ रहे मुंबई पुलिस कॉप्स के रहने के लिए अरेंज किए 11 होटल, कमिश्नर ने कहा शुक्रिया!

    मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने रोहित शेट्टी को कहा शुक्रिया

    रोहित शेट्टी ने कोरोना से लड़ रहे मुंबई पुलिस कॉप्स के रहने के लिए अरेंज किए 11 होटल, कमिश्नर ने कहा शुक्रिया!

    बॉलीवुड को ‘एवेंजर्स’ के सुपरहीरो यूनिवर्स की तर्ज पर, सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी के ज़रिए अपना कॉप यूनिवर्स देने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी का पुलिस प्रेम साफ़ दीखता है। लेकिन रोहित का ये पुलिस प्रेम सिर्फ़ उनकी फिल्मों तक ही सीमित नहीं है। असल जीवन में रोहित ने कोरोना के दौर में मुंबई पुलिस के जवानों की बहुत मदद की है और इसके लिए अब रोहित को सीधा मुंबई पुलिस ने पुलिस कमिश्नर ने उनका शुक्रिया कहा है। जी हां! मुंबई पुलिस के कमिश्नर परम बीर सिंह ने ट्विटर पर रोहित को शुक्रिया कहा है।

    अपने ट्वीट में कमिश्नर साहब ने कहा, ‘हम मिस्टर रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा करते हैं, जो कोविड 19 की महामारी की शुरुआत से खाकी पहनने वाले पुरुष और महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ा सपोर्ट रहे। मिस्टर शेट्टी ने सड़कों पर कोरोनावायरस से लड़ रहे हमारे ऑन-ड्यूटी पर्सनल के लिए, अनलिमिटेड ऑक्यूपेंसी के साथ 11 होटल अरेंज करवाए हैं।’ आपको बता दें कि रोहित अलग-अलग मौकों पर पुलिसवालों को लेकर अपना सपोर्ट जताते रहे हैं और उनकी सेवाओं के लिए उन्हें शुक्रिया कहते रहे हैं। मुंबई कोरोंना से सबसे ज्यादा पीड़ित क्षेत्रों में से एक है और ऐसे में वहां के मेडिकल और पुलिस स्टाफ को रोजाना बहुत बड़ा ख़तरा उठाना पड़ता है, जिसमें जान तक जाने का रिस्क है। ऐसे में रोहित की पुलिसवालों के लिए ये बद्द बहुत मायने रखती है।