रोहित शेट्टी की सिंघम 3 में फिर दहाड़ेंगे अजय देवगन

    रोहित शेट्टी की सिंघम 3 में फिर दहाड़ेंगे अजय देवगन

    रोहित शेट्टी की सिंघम 3 में फिर दहाड़ेंगे अजय देवगन

    साल 2011 में रिलीज़ हुई अजय देवगन स्टारर सिंघम को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म इतनी चली कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी पुलिसवालों की कहानी लेकर परदे पर ले आये। सिंघम के बाद सिंघम 2 फिर रणवीर सिंह के साथ सिम्बा और अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी ले कर आ रहे हैं। अब एक और अच्छी खबर बताई जा रही है कि रोहित शेट्टी सिंघम 3 पर भी काम कर रहे हैं।

    रोहित शेट्टी की सिंघम 3 में फिर दहाड़ेंगे अजय देवगन

    खबर है कि रोहित इन दिनों अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी पर काम कर रहे हैं। फिल्म मार्च में रिलीज़ होने वाली है। इसके साथ ही रोहित ने सिंघम 3 पर काम शुरू कर दिया है। मतलब अब एक बार फिर अजय देवगन स्क्रीन पर सिंघम बनकर दहाड़ने वाले हैं।

    रोहित शेट्टी की सिंघम 3 में फिर दहाड़ेंगे अजय देवगन

    रोहित शेट्टी अलग तरह की फ़िल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही गोलमाल सिंघम सीरीज के बाद खबरे हैं कि रोहित सिंबा और सूर्यवंशी सीरीज पर भी काम कर सकते हैं। फिलहाल रोहित अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 27 मार्च को रिलीज़ हो रही है जिसमें रणबीर सिंह और अजय देवगन कैमियो करने वाले हैं।