Royal Wedding: शाही शादी के बाद रिसेप्शन में इस खूबसूरत ऑउटफिट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा !

    Royal Wedding: शाही शादी के बाद रिसेप्शन में इस खूबसूरत ऑउटफिट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा !

    आज पूरी दुनिया ब्रिटेन की शाही शादी पर नज़र रखे हुए है। सब का इंटरेस्ट नए नवेले जोड़े प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की रॉयल वेडिंग पर है। लेकिन हम भारतियों के लिए इस शादी से ज्यादा दिलचस्प बात एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का इस शादी का हिस्सा होना है। प्रियंका इस शादी में मेगन मार्कल की तरफ से पहुंची थी।  शादी में प्रियंका ने लैवेंडर रंग की विविएन वेस्टवुड स्कर्ट और ब्लेजर पहना और अपने लुक को एक क्लासी हैट के साथ पूरा किया। लेकिन शादी के बाद रिसेप्शन में प्रियंका बिल्कुल अलग ही अंदाज़ में नज़र आई।

    जानिए सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी वाली फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर की कैसी कमाई !

    इस रॉयल जोड़े हैरी और मेगन के शादी के रिसेप्शन में प्रियंका गोल्डन रंग के गाउन में नज़र आई, इसके साथ उन्होंने इयरिंग और हल्का मेकअप कैरी किया था। देखिये प्रियंका चोपड़ा के इस खास ऑउटफिट की तस्वीरें -